विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली सेल: इतने सस्ते में मिल रहा Samsung का Galaxy S25 Ultra 5G, डिस्काउंट के साथ हैं ऑफर्स भी

Published: Sat, 31 Oct 2026 06:30 PM (IST)

भारत में Flipkart की Big Diwali Sale 2026 लाइव हो चुकी है, जिसमें बजट से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर डिस्काउंट मिल रहा है। Photo- ChatGPT.

Samsung Galaxy S25 Ultra पर डिस्काउंट मिल रहा है। Photo- ChatGPT. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Flipkart की Big Diwali Sale 2026 इस समय लाइव है, जहां बजट और मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप डिवाइसेज तक सभी स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। सेल की ऐसी ही एक खास और ध्यान खींचने वाली डील प्रीमियम Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर मिल रही है, जो फिलहाल लॉन्च के बाद से काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। प्राइस कट के अलावा बायर्स इस डील को और किफायती बनाने के लिए बैंक ऑफर्स के जरिए अतिरिक्त छूट का फायदा भी ले सकते हैं। ग्लोबल मेमोरी और स्टोरेज की कमी के कारण गैजेट्स की बढ़ती कीमतों के इस दौर में इस फोन को इस दाम पर खरीदना एक समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है।

डिस्काउंटेड कीमत में ये स्मार्टफोन OnePlus 15, iQOO 15, Oppo Find X9s और दूसरे फ्लैगशिप्स को सीधी टक्कर देता है। हालांकि, सैमसंग के चाहने वालों के लिए S25 Ultra एक ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस डील के बारे में।

Samsung Galaxy S25 Ultra की भारत में कीमत

Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra (टाइटेनियम ग्रे कलर, 256GB + 12GB) 87,114 रुपये में उपलब्ध है। बता दें कि सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन का ये वेरिएंट फिलहाल 1,14,999 रुपये में लिस्टेड है। यानी ग्राहकों को यहां 7,885 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। बायर्स Flipkart Axis और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड पर 4,500 रुपये और SBI डेबिट कार्ड पर 4,000 रुपये पर छूट ग्राहक पा सकते हैं। इससे फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी। इनके अलावा ग्राहक EMI ऑप्शन्स और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X QHD+ 120Hz डिस्प्ले दिया गया है, जो Corning Gorilla Glass Armour 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन के अंदर 3nm प्रोसेस पर बेस्ड Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन One UI 7 (Android 15 पर बेस्ड) के साथ लॉन्च हुआ था और सैमसंग इसमें सात साल के OS अपडेट्स का वादा करता है, जिसका मतलब है कि ये डिवाइस लेटेस्ट One UI 9 अपडेट के लिए भी पूरी तरह एलिजिबल है।

Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरों की बात करें तो इसके बैक पैनल पर क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का मेन सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड, 10MP और 50MP के दो टेलीफोटो रियर कैमरे और फ्रंट में 12MP का सेल्फी शूटर शामिल है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप चैट्स में आए 4 नए फीचर्स, अब हमेशा के लिए पिन हो सकेंगे मैसेज; चैट हिस्ट्री शेयर करना भी आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।