विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samsung के प्रीमियम 5G पर डिस्काउंट, 50MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2400 प्रोसेसर भी

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:00 AM (IST)

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S25 FE 5G भारी डिस्काउंट के साथ ₹44,999 में उपलब्ध है, बैंक ऑफर्स के साथ यह ...और पढ़ें

Samsung के प्रीमियम 5G पर डिस्काउंट, 50MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2400 प्रोसेसर भी

Samsung के प्रीमियम 5G पर डिस्काउंट, 50MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2400 प्रोसेसर भी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो Flipkart पर Samsung Galaxy S25 FE 5G काफी अच्छे डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यह फोन ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 50% डिस्काउंट के साथ ₹44,999 में लिस्ट किया गया है। खास बात है कि बैंक ऑफर का फायदा उठाकर इसकी कीमत और कम हो सकती है।

फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2400 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इसके अलावा फोन में 4,900mAh की बैटरी भी मिल रही है। चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Samsung Galaxy S25 FE पर डिस्काउंट

डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Samsung Galaxy S25 FE के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर अभी सिर्फ ₹44,999 हो गई है। जबकि इसकी असली लिस्टेड MRP ₹89,999 बताई गई है, जिस पर 50% डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि डिवाइस को ₹59,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस हिसाब से लॉन्च प्राइस के मुकाबले अभी ₹15,000 का डिस्काउंट मिल रहा है।

बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड और SBI डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी ₹4,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। किसी भी एक ऑफर का फायदा लेने के बाद फोन की प्रभावी कीमत कम होकर सिर्फ ₹40,999 रह जाएगी।

इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां ग्राहक पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके मैक्सिमम ₹39,800 तक की एक्स्ट्रा एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज की असली वैल्यू पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

Samsung Galaxy S25 FE के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग के इस डिवाइस में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Exynos 2400 प्रोसेसर है। डिवाइस में 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 12MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 4,900mAh बैटरी, 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में Android 16 बेस्ड One UI 8 है।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले iPhone 16 पर डिस्काउंट: 48MP फ्यूजन कैमरा, A18 चिपसेट और बेहतर बैटरी लाइफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।