विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite vs Galaxy Note 10: जानें कीमत और फीचर्स में अंतर

By Renu YadavEdited By:
Published: Thu, 23 Jan 2020 08:00 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 10:21 AM (IST)

Samsung Galaxy Note 10 Lite ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ भारत में लॉन्च हो गया है और इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है

Samsung Galaxy Note 10 Lite vs Galaxy Note 10: जानें कीमत और फीचर्स में अंतर
Samsung Galaxy Note 10 Lite vs Galaxy Note 10: जानें कीमत और फीचर्स में अंतर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने लंबे इंतजार के बार आखिरकार भारतीय बाजार में Galaxy Note 10 का लाइट वर्जन Galaxy Note 10 Lite लॉन्च कर दिया है। फोन में यूजर्स को Galaxy Note 10 के समान ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 8 जीबी रैम की सुविधा मिलेगी। भारत में यह फोन  ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 3 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। वैसे यूजर्स को Lite वर्जन में काफी हद तक Galaxy Note 10 के समान फीचर्स की सुविधा मिलेगी। लेकिन फिर भी कई मामलों में इनमें काफी अंतर है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स में कितना अंतर है?

Galaxy Note 10 Lite vs Galaxy Note 10: ​कीमत

Galaxy Note 10 Lite को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है। जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं भारत में Galaxy Note 10 की कीमत 69,999 रुपये है। 

Galaxy Note 10 Lite vs Galaxy Note 10: डिस्प्ले और प्रोसेसर

Galaxy Note 10 Lite की बात करें तो इसमें 1080x2400 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ Infinity-O सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और यह Exynos 9810 चिपसेट पर काम करता है। वहीं Galaxy Note 10 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ Infinity-O एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है, इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 855 चिपसेट से लैस है। 

Galaxy Note 10 Lite vs Galaxy Note 10: कैमरा और बैटरी

वैसे दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Galaxy Note 10 Lite की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। 

वहीं Galaxy Note 10 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया गया है। लेकिन इसमें आपको सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,500एमएएच की बैटरी उपलब्ध होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।