विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy M20 को फ्लैश सेल में खरीदने का मौका, जानें कीमत और ऑफर्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 13 May 2019 10:16 AM (IST)

Galaxy M20 को आज फ्लैश सेल में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा

Samsung Galaxy M20 को फ्लैश सेल में खरीदने का मौका, जानें कीमत और ऑफर्स
Samsung Galaxy M20 को फ्लैश सेल में खरीदने का मौका, जानें कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारत में अपनी Galaxy M सीरीज लॉन्च कर दी है। इसके तहत कुछ फोन्स लॉन्च किए गए हैं। इन्हीं में से एक है Galaxy M20 स्मार्टफोन। कीमत और स्पेक्स के मुताबिक, यह फोन यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। 15,000 रुपये से कम कीमत में यह फोन 5000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा भी कई फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन को आज फ्लैश सेल में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह अच्छा मौका है।

Galaxy M20 की कीमत: के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है। इस फोन के साथ 1,199 रुयपे में टोटल डैमेज प्रोटेक्शन दिया जा रहा है। साथ ही 6 महीने तक की No Cost EMI पर भी फोन खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 3,110 रुपये के बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। यह बेनिफिट्स डबल डाटा ऑफर के तौर पर मिलेंगे।

दमदार बैटरी और शानदार कैमरा से लैस Galaxy M20 कम कीमत में एक बेस्ट च्वाइस साबित हो सकता है। इसे Amazon से खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Galaxy M20 के फीचर्स: इसमें 6.3 इंच का LCD इनफिनिटी V डिस्प्ले दिया गया है। इसमें FHD+ रिजोल्यूशन और 19.9:5 का आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर Exynos 7904 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज और 1.6 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड के साथ दो परफॉर्मेंस कोर्स दिए गए हैं। Galaxy M20 में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन 15W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉइड ऑरियो पर काम करता है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Galaxy M20 की एसेसरीज खरीदने के लिए भी आप Amazon पर जा सकते हैं। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

PUBG Mobile Season 7 की जानकारी हुई लीक, Royale Pass समेत मिलेंगे कई आइटम्स

Reliance Jio यूजर्स को प्राइम मेंबरशिप नहीं कराना होगा रिन्यू

OPPO F11 Rs 17,990 की कीमत में 15 मई से सेल के लिए होगा उपलब्ध

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।