विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy A90 बिना नॉच वाले इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च, जानकारी आई सामने

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 22 Mar 2019 10:58 AM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 06:47 PM (IST)

Galaxy A सीरीज के पिछले लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन्स में वाटरड्रॉप या U-शेप वाले नॉच दिए गए हैं। हालाकिं पहले यह भी खबर आ रही थी की Galaxy A90 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है

Samsung Galaxy A90 बिना नॉच वाले इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च, जानकारी आई सामने
Samsung Galaxy A90 बिना नॉच वाले इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च, जानकारी आई सामने

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung Galaxy A सीरीज के अगले स्मार्टफोन Galaxy A90 में नॉचलेस डिस्प्ले दिया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दी है। Galaxy A सीरीज के पिछले लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन्स में वाटरड्रॉप या U-शेप वाले नॉच दिए गए हैं। हालाकिं, पहले यह भी खबर आ रही थी की Galaxy A90 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि इसमें न तो नॉच और न ही पिन होल डिस्प्ले दिया जाएगा। Samsung के इंडोनेशियन वेबसाइट में जारी एक तस्वीर के मुताबिक इस स्मार्टफोन में इनफिनिटी डिस्प्ले बिना नॉच के दिया जाएगा।

Samsung अपने डिवाइस में कोई भी कन्वेंशनल नॉच का इस्तेमाल नहीं करता है। चीनी स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले नॉच डिस्प्ले आपको Samsung के स्मार्टफोन्स में नहीं मिलेंगे। Samsung ने इसके लिए infinity-O, Infinity-U और Infinity-V डिस्प्ले डिजाइन किया है। infinity-O डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे को कट आउट में प्लेस किया जाता है। अन्य दो तरह के डिस्प्ले को भी सिंगल सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किए जाते हैं।

Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें।

Galaxy A90 के बिना नॉच वाले इनफिनिटी डिस्प्ले की जानकारी Samsung इंडोनेशिया के आधिकारिक वेबसाइट के एक प्रमोशनल पेज से मिली है। इस प्रमोशनल पेज की आखिरी लाइन में यह मेंशन किया गया है कि इसमें बिना नॉच वाली इनफिनिटी डिस्प्ले दिया जाएगा। इस प्रमोशनल पेज में फ्रंट पैनल की पूरी तस्वीर नहीं दी गई है जिससे यह साफ नहीं होता है कि इसके फ्रंट पैनल में कैमरे को कहां प्लेस किया जाएगा।

हाल ही में आई कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy A90 को 10 अप्रैल को आयोजित होने वाले Samsung इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में या तो स्लाइडिंग या रोटेशन या फिर पॉप-अप कैमरा दिया जा सकता है या फिर इसमें पंचहोल इनफिनिटी डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। कुछ अफवाहों और लीक्स की मानें तो इसके फ्रंट और रियर कैमरे में 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। हालांकि इसके बारे में आधिकारिक जानकारी 10 मार्च को लॉन्च इवेंट के बाद ही मिलेगी। Samsung Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन्स खरीदें यहां।

यह भी पढ़ें:

अभी तक नहीं बनवाया है Voter Id कार्ड तो इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई

Samsung से Oppo तक ये हैं ट्रिपल रियर कैमरा वाले स्मार्टफोन्स, कीमत 14,990 रु से शुरू

Android Q को अपने स्मार्टफोन में करें इंस्टॉल, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।