विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy A51s हुआ Geekbench पर स्पॉट, ये फीचर्स हो सकते हैं अपग्रेड

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 29 Jun 2020 05:07 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 01:02 PM (IST)

Samsung Galaxy A51s में हाल ही में लॉन्च हुए मिड रेंज के 5G चिपसेट प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A51s हुआ Geekbench पर स्पॉट, ये फीचर्स हो सकते हैं अपग्रेड
Samsung Galaxy A51s हुआ Geekbench पर स्पॉट, ये फीचर्स हो सकते हैं अपग्रेड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung अपने Galaxy A सीरीज में एक और डिवाइस जल्द जोड़ने वाला है। इस सीरीज के अगले स्मार्टफोन को साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy A51 के अपग्रेडेड वेरिएंट के तौर पर पेश किया जा सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Galaxy A51s की, इस स्मार्टफोन को हाल ही में Geekbench सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। फोन में हाल ही में लॉन्च हुए मिड रेंज के 5G चिपसेट प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन 6GB/8GB RAM ऑप्शन के साथ आ सकता है। Geekbench लिस्टिंग में फोन को Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने की बात कही जा रही है।

फोन को सिंगल कोर में 622 स्कोर मिला है, जबकि मल्टीकोर में 1,928 प्वाइंट्स मिले हैं। फोन ड्यूल बैंड WiFi और NFC कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस हो सकता है। लिस्टिंग में यही जानकारियां फिलहाल सामने आईं हैं। Galaxy A51s में कई मेजर अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में 6.5 इंच का FHD+ SuperAMOLED डिस्प्ले फीचर किया जा सकता है। पिछले मॉडल की तरह इसे भी Infinity-O डिस्प्ले और सेंट्रली अलाइंड पंच होल के साथ पेश किया जा सकता है। फोन 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आ सकता है, जिसे एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Galaxy A51 की तरह ही इसमें भी क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिल सकता है। फोन के बैक में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का मैक्रो सेंसर, 12MP का वाइड एंगल सेंसर, 5MP का डेप्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं, सेल्फी की बात करें तो ये 32MP के कैमरे के साथ आ सकता है। फोन में नाइट मोड, सुपर स्लो-मो, लाइव फोकस जैसे कैमरा मोड्स देखने को मिल सकते हैं। फोन को पावर देने के लिए 4,000mAh की बैटरी 15W की फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ दिया जा सकता है। फोन में सिक्युरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले मॉडल की तरह ही इसे भी प्रिज्म क्रश डिजाइन और L- शेप वाले कैमरे फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।