विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy A40 में होगा 25MP का सेल्फी कैमरा, जल्द हो सकता है लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 12 Apr 2019 08:57 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 13 Apr 2019 12:17 PM (GMT+05:30)

Samsung Galaxy A40 के कुछ फीचर्स पहले भी लीक हुए हैं जिसमें इसके बैटरी के बारे में जानकारी मिली थी। इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। अब जो नई लीक आई है उसमें इस स्मार्टफोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

News Article Hero Image
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Samsung Galaxy A सीरीज के अगले स्मार्टफोन Samsung Galaxy A40 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में Samsung Galaxy A70 और Samsung Galaxy A80 को कंपनी ने लॉन्च किया है। इन दोनों फ्लैगशिप डिवाइस के अलावा कंपनी ने इस साल भारत में Samsung Galaxy A10, Galaxy A20, Galaxy A30 और Galaxy A50 को लॉन्च किया है। इस सीरीज को कंपनी ने बजट रेंज, मिड रेंज और फ्लैगशिप डिवाइस के स्मार्टफोन को चुनौती देने के लिए लॉन्च किए हैं। Samsung Galaxy A40 के कुछ फीचर्स पहले भी लीक हुए हैं जिसमें इसके बैटरी के बारे में जानकारी मिली थी। इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। अब जो नई लीक आई है उसमें इस स्मार्टफोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स के बारे में
 
Samsung Galaxy A40 के संभावित फीचर्स
 
Samsung Galaxy A40 में 5.9 इंच का सुपर AMOLED इनफिनिटी U डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
 

Samsung Galaxy A और Samsung Galaxy M सीरीज के हाल ही में कई स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च हुए हैं। ये स्मार्टफोन मिड और बजट रेंज के यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए हैं। इन स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
 
कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल लेंस कैमरा दिया जा सकता है जिसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। वहीं, इसमें 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर्स के साथ आ सकता है। फोन एंड्रॉइड 9.0 पाई पर आधारित OneUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। फोन को कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन को मिड प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
 
यह भी पढ़ें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।