विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy A21s बजट प्राइस रेंज में आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 17 Jun 2020 06:16 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 17 Jun 2020 06:17 AM (GMT+05:30)

Galaxy A21s कंपनी का चौथा स्मार्टफोन होगा जिसे इस साल भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है। Samsung ने इससे पहले Galaxy A51 Galaxy A71 और Galaxy A31 भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं।

Samsung Galaxy A21s बजट प्राइस रेंज में आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत
Samsung Galaxy A21s बजट प्राइस रेंज में आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर Samsung अपने मिड बजट सेग्मेंट में एक और स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है। Galaxy A सीरीज के इस स्मार्टफोन को पहले ही ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है। भारतीय बाजार में आज इसे पंच-होल डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया जाएगा। Galaxy A21s कंपनी का चौथा स्मार्टफोन होगा, जिसे इस साल भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है। Samsung ने इससे पहले Galaxy A51, Galaxy A71 और Galaxy A31 भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं।

Samsung Galaxy A21s के संभावित कीमत, फीचर्स

ग्लोबली लॉन्च हुए वेरिएंट की बात करें तो ये 6.5 इंच के Infinity-O डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसे पावर देने के लिए दमदार 5,000mAh की बैटरी दी गई है। पिछले सप्ताह आई IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे चार कलर ऑप्शन्स ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और रेड में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसे भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 64GB में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है।

Samsung Galaxy A21s के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह 2GHz octa-core प्रोसेसर के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में भी क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 13MP का पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है। फोन में सिक्युरिटी के लिए फेस अनलॉक और रियर माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को भारत में 15,000 रुपये से 20,000 रुपये की प्राइस सेग्मेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसे कंपनी अपने ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के माध्यम से भारतीय बाजार में सेल करेगी।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।