विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung का एक और अफोर्डेबल स्मार्टफोन Galaxy A21s अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 11 Jun 2020 03:39 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 03:47 PM (IST)

Galaxy A21s कंपनी का चौथा स्मार्टफोन होगा जो इस साल Galaxy A सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने Galaxy A51 Galaxy A71 और Galaxy A31 भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं।

Samsung का एक और अफोर्डेबल स्मार्टफोन Galaxy A21s अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च
Samsung का एक और अफोर्डेबल स्मार्टफोन Galaxy A21s अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung अपने मिड बजट सेग्मेंट वाले Galaxy A सीरीज में एक और स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन को पिछले ही महीने ग्लोबली पेश किया गया था। Galaxy A21s को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को पंच-होल डिस्प्ले और 48MP क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछले सप्ताह ही कंपनी ने Galaxy A31 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस तरह से Galaxy A21s कंपनी का चौथा स्मार्टफोन होगा जो इस साल Galaxy A सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने Galaxy A51, Galaxy A71 और Galaxy A31 भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं।

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को भारत में 15,000 रुपये से 20,000 रुपये की प्राइस सेग्मेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसे कंपनी अपने ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के माध्यम से भारतीय बाजार में सेल करेगी। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.5 इंच के Infinity-O डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। फोन में दमदार 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन चार कलर ऑप्शन्स ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और रेड में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 64GB में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है।

Galaxy A21s के अन्य फीचर्स की बात करें तो ये 2GHz octa-core प्रोसेसर के साथ आ सकता है। फोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता है। फोन के कैमरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो और 2MP का ही डेप्थ सेंसर वाला कैमरा दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 13MP का पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है। फोन में सिक्युरिटी के लिए फेस अनलॉक और रियर माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।