Samsung का नया किफायती 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000 mAh बैटरी भी
सैमसंग जल्द ही अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Galaxy A18 5G लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे Bluetooth SIG पर ...और पढ़ें

Samsung का नया किफायती 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung अपने नए किफायती 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयरी में है। कंपनी इस फोन को Samsung Galaxy A18 5G के नाम से पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से डिवाइस के डेवलपमेंट और लॉन्च की तैयारी का संकेत मिला है।
हालांकि, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर डिवाइस के प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा जैसे फीचर्स की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। कंपनी ने भी अभी तक इसकी लॉन्च डेट भी कन्फर्म नहीं की है लेकिन हालिया रिपोर्ट्स में इसके कुछ फीचर्स सामने आए हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं
Samsung Galaxy A18 5G का मॉडल नंबर आया सामने
सैमसंग के इस नए फोन को Bluetooth SIG डेटाबेस पर सात अलग-अलग मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। इनमें SM-A186B, SM-A186B/DS, SM-A186U1, SM-A186U, SM-A186W, SM-A1860 और SM-S186V शामिल हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ये अलग-अलग देशों और मार्केट के लिए डिवाइस के वेरिएंट हो सकते हैं।
Samsung Galaxy A18 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.7 इंच की Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। जबकि फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। जबकि सॉफ्टवेयर के मामले में फोन लेटेस्ट Android 17 पर बेस्ड One UI से लैस हो सकता है। इसके अलावा फोन में लंबे टाइम तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिल सकते हैं।
Samsung Galaxy A18 5G की संभावित कीमत
कीमत को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy A18 5G को भारत में करीब 20 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि ये सिर्फ संभावित कीमत है और कंपनी ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।