विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च, 90Hz की डिस्प्ले और 25W चार्जिंग भी

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:30 PM (IST)

सैमसंग ने सिंगापुर में Galaxy A18 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर, 90Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं।

सिंगापुर में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A18 4G

सिंगापुर में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A18 4G

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन सिंगापुर में लॉन्च हो गया है। सैमसंग के Galaxy A सीरीज का यह फोन इसी साल सितंबर में यूरोप में लॉन्च हुआ था। सैमसंग ने सिंगापुर में अलग प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। Galaxy A18 4G में कंपनी ने 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है। सैमसंग Galaxy A18 4G में कंपनी ने 5,000mAh बैटरी दी है।

Samsung Galaxy A18 4G की कीमत

Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ SGD 328 (करीब 25,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इस फोन को ब्लैक, लाइट ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Samsung इस फोन के साथ 25W का पावर अडेप्टर मिलेगा।

Samsung Galaxy A18 4G की स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A18 4g cam

Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन को MediaTek Helio G99+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। यूरोप में इसे Samsung के Exynos 1610 चिपसेट के साथ लाया गया है। सिंगापुर वेरिएंट को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाई जा सकती है।

Galaxy A18 4G स्मार्टफोन Android 17-पर आधारित One UI 9 पर रन करता है। सैमसंग का कहना है कि इस फोन को 6 ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का Full-HD+ (1,080 x 2,340 pixels) Super AMOLED Infinity U डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 कोटिंग के साथ लॉन्च किया गया है।

फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy A18 4G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग का यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ लाया गया है। इस फोन को IP64 रेटिंग, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 6000 mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल स्मार्टफोन 24 नवंबर को आएगा, Privacy Display फीचर और 50MP कैमरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।