विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चश्मे से होगा UPI पेमेंट! Reliance Jio ने पेश किए नए Jio AI Glasses, जानिए कैसे करेंगे काम

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:18 PM (GMT+05:30)

Reliance Jio ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में चल रहे India Mobile Congress (IMC) 2026 में अपने नए Jio AI Glasses को शोकेस किया है।

IMC 2026 में पेश हुए Jio AI Glasses।

IMC 2026 में पेश हुए Jio AI Glasses। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio ने Jio AI Glasses का एलान कर दिया है। इन Jio AI Glasses को India Mobile Congress (IMC) 2026 में शोकेस किया गया था। ये Reliance की तरफ से स्मार्ट ग्लासेस की एक नई जेनरेशन है, जिसे कंज्यूमर्स के लिए एक ज्यादा आसान और कन्वीनिएंट लाइफ जीने के मकसद से बनाया गया है। Jio AI Glasses यूजर्स को तीन ऐसी चीजें करने की सुविधा देंगे जो उनकी लाइफ को सुपर ईजी बना देंगी- UPI पेमेंट्स करना, लाइव लैंग्वेज ट्रांसलेशन पाना और लाइव क्रिकेट कमेंट्री के साथ चलते-फिरते क्रिकेट गेम से जुड़े रहना। Jio के इस नए प्रोडक्ट के बारे में जो कुछ भी आपको जानना चाहिए, वह सब यहां है।

Scan and Pay फीचर के साथ UPI सपोर्ट करेंगे Jio AI Glasses

Reliance Jio ने बताया कि यूजर्स सिर्फ QR कोड को देखकर और एक वॉयस कमांड देकर सीधे Jio AI Glasses के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। इसमें एक AI वॉयस असिस्टेंट और कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी होगा, ताकि ये सही मायनों में हर किसी के लिए एक प्रोडक्ट बन सके। Jio के ये नए AI ग्लासेस लाइव ट्रांसलेशन, AI नोट-टेकिंग और लाइव क्रिकेट कमेंट्री को भी सपोर्ट कर सकेंगे।

हालांकि, इसका स्टैंडआउट फीचर स्मार्ट ग्लासेस के जरिए Scan and Pay करना ही है। रूल्स बताते हैं कि इन ग्लासेस के जरिए एक सिंगल ट्रांजैक्शन में मैक्जिमम 5,000 रुपये का पेमेंट किया जा सकता है और मंथली लिमिट 15,000 रुपये है। ये रूल्स Jio द्वारा तय नहीं किए गए हैं, बल्कि UPI Circle के नियमों के मुताबिक हैं। Jio AI Glasses द्वारा सपोर्ट किया जाने वाला एक और बड़ा फीचर Live Translation है।

Jio AI Glasses (1)

Live Translation के साथ, अलग-अलग भाषा बोलने वाले दो लोग इन वियरेबल डिवाइसेज की मदद से एक-दूसरे को समझ सकेंगे। आप अपनी भाषा में बात कर सकते हैं और दूसरा शख्स अपनी भाषा में बात कर सकता है। बाकी पूरा ट्रांसलेशन AI संभाल लेगा।

और बात सिर्फ पेमेंट और ट्रांसलेशन तक ही सीमित नहीं है। मीटिंग के दौरान कोई जरूरी बात न छूट जाए, इसके लिए AI नोट-टेकिंग की सुविधा भी है। वहीं, अगर आप कहीं आते-जाते समय भी मैच से जुड़े रहना चाहते हैं, तो लाइव क्रिकेट कमेंट्री भी उपलब्ध है। कुल मिलाकर, चाहे ऑफिस की मीटिंग हो या क्रिकेट का रोमांच, बार-बार फोन चेक करने की जरूरत को कम करने की कोशिश साफ तौर पर दिखती है।

Jio earphones

Jio इन प्रोडक्ट्स को द्वारका के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में चल रहे India Mobile Congress (IMC) 2026 में शोकेस कर रहा है। कोई भी इस एग्जिबिशन में जाकर इन प्रोडक्ट्स को चेक आउट कर सकता है। कंपनी ने अपनी पर्सनल AI वियरेबल रेंज में कैमरा ग्लास, ऑडियो ग्लास और ईयरफोन्स भी दिखाए हैं।

यह भी पढ़ें: 9000 mAh बैटरी वाला OnePlus का नया फोन, 200MP का कैमरा और 185Hz की गेमिंग डिस्प्ले भी