9000 mAh बैटरी वाला OnePlus का नया फोन, 200MP का कैमरा और 185Hz की गेमिंग डिस्प्ले भी
वनप्लस 16 स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा, जिसमें 9,000mAh की ग्लेशियर बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट मिलेगा।

वनप्लस 16 लॉन्च से पहले बैटरी और डिस्प्ले की जानकारी सामने आई
HighLights
9,000mAh ग्लेशियर बैटरी 5 साल तक चलेगी।
100W फास्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट।
स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट मिलेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus होम मार्केट चीन में अपना फ्लगैशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि यह फोन 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी डिस्प्ले और परफॉर्मेंस को लेकर काफी जानकारी शेयर कर चुकी है। अब कंपनी इस फोन की बैटरी कैपेसिटी को लेकर और भी डिटेल शेयर की हैं।
OnePlus 16 स्मार्टफोन बैटरी डिटेल्स
OnePlus 16 स्मार्टफोन में 9,000mAh की ग्लेशियर बैटरी मिलेगी। यह वनप्लस के अब तक लॉन्च हुए सभी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस फोन में Oppo की प्रोप्रीएटरी ग्लेशियर बैटरी पावर चिप का इस्तेमाल किया गया है, जो एनर्जी मैनेजमेंट और बैटरी लाइफ को इंप्रूव करता है।
OnePlus का दावा है कि इस कॉम्बिनेशन के साथ यह बैटरी दूसरी सेम कैपेसिटी की बैटरी की तुलना में ज्यादा बैकअप देती है। इसके साथ ही परफॉर्मेंस को स्टेबल रखता है। इस बैटरी की हेल्थ 5 साल तक बरकार रहती है। 3C सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग OnePlus 16 स्मार्टफोन में फोर्थ-जेनरेशन BOE Oriental Screen में कस्टम X4 ल्यूमिनसेंट मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। फोन की डिस्प्ले सिस्टम-वाइड रिफ्रेश रेट 165Hz और कॉम्पटिबल गेम के लिए 185Hz तक सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले की हार्डवेयर-लेवल लो ब्राइटनेस 1 निट्स तक है, जो अपडेटेड P4 डिस्प्ले प्रोसेसर और शॉर्पर मोशन के लिए Ultra-Dynamic Clarity Technology सपोर्ट करता है। इस फोन की डिस्प्ले के चारों ओर 1.15mm की बैजल दी जाएंगी।
परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus 16 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है फोन में 16GB तक की LPDDR5X RAM और 1TB की UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित ColorOS 17 पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह OIS, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
