विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब ATM से कर पाएंगे Reliance Jio का प्रीपेड नंबर रिचार्ज, जानें कैसे

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 30 Mar 2020 11:50 AM (GMT+05:30)

Reliance Jio के प्रीपेड यूजर्स अब अपने नजदिकी ATM से रिचार्ज करा पाएंगे। इसके लिए उन्हें छोटा-सा प्रोसेस फॉलो करना होगा। फोटो साभार Jio

अब ATM से कर पाएंगे Reliance Jio का प्रीपेड नंबर रिचार्ज, जानें कैसे
अब ATM से कर पाएंगे Reliance Jio का प्रीपेड नंबर रिचार्ज, जानें कैसे

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने प्रीपेड मोबाइल यूजर्स को ATM के जरिए अपना फोन रिचार्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है। यूजर्स अपना फोन SBI, AXIS, ICICI, HDFC, Citi, DCB, AUF और Standard Chartered बैंक्स के जरिए रिचार्ज करा पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को ATM मेन्यू में से रिचार्ज विकल्प को चुनना होगा। इस बात को लेकर Reliance Jio अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट भी किया है।

इस तरह कर पाएंगे रिचार्ज: कंपनी ने ट्वीट कर रिचार्ज करने का पूरा प्रोसेस बताया है। सबसे पहले आपको ATM मशीन में अपना बैंक कार्ड डालना होगा। इसके बाद आपको रिचार्ज का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप कर दें। अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा जिसे आप रिचार्ज करना चाहते हैं। फिर ATM पिन कोड डालना होगा। इसके बाद रिचार्ज अमाउंट डालें और कंफर्म बटन को प्रेस कर दें। अब आपके रिचार्ज का कंफर्मेशन मैसेज स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा और आपके अकाउंट से यह अमाउंट कट जाएगा। आपके पास रिचार्ज का मैसेज भी आ जाएगा। यहां देखें ट्वीट:

अगर रिचार्ज प्लान की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में अपने 4G डाटा वाउचर्स को अपडेट किया था। 11 रुपये, 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये के वाउचर में अब यूजर्स को डबल डाटा और नॉन-जियो FUP मिनट दिए जा रहे हैं। हालांकि, 251 रुपये के वाउचर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

वहीं, Reliance Jio Fiber की बात करें तो Reliance Jio ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि यूजर्स को कनेक्टेड रखने के लिए किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। ऐसे में कंपनी यूजर्स को Reliance Jio Fiber के तहत डाबल डाटा बेनिफिट उपलब्ध करा रही है। देश में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम का ऐलान किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।