विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JioTele OS: स्मार्ट टीवी के लिए मुकेश अंबानी लाए देसी ऑपरेटिंग सिस्टम, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

Published: Tue, 18 Feb 2025 07:28 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2025 08:24 PM (IST)

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में जियो सेट-टॉप बॉक्स के लिए Jio TvOS ऑपरेटिंग सिस्टम ...और पढ़ें

जियो ने स्मार्ट टीवी के लिए ओएस लॉन्च किया है।
जियो ने स्मार्ट टीवी के लिए ओएस लॉन्च किया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। JioTele OS launched: रिलायंस जियो की तरफ से आए दिन बड़ी-बड़ी अनाउंसमेंट की जा रही हैं। हाल ही में कंपनी की तरफ से जियोहॉटस्टार को लाइव किया गया है। अब कंपनी स्मार्ट टीवी के लिए नया ओएस सिस्टम लेकर आई है। जियो ने आज 18 फरवरी को JioTele ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च किया है। नेक्स्ट जेनरेशन टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम को भारतीय दर्शकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

एनुअल जनरल मीटिंग में हुआ था एलान 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में जियो सेट-टॉप बॉक्स के लिए Jio TvOS ऑपरेटिंग सिस्टम का एलान किया गया था। यह ओएस कई खूबियों के साथ आता है, जिसमें हाई-क्वालिटी ऑडियो-वीडियो, वॉयस सपोर्ट और बहुत कुछ शामिल है।

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि भारत में लगभग 35 मिलियन कनेक्टेड टीवी घरों के साथ डिजिटल एंटरटेनमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। नए ओएस के साथ ग्राहकों को हाई-क्वालिटी कंटेंट का एक्सेस मिलेगा।

मिलेगा फास्ट और प्रीमियम एक्सपीरियंस

JioTele OS का मकसद भारतीय दर्शकों को अफोर्डेबल कीमत में फास्ट, प्रीमियम और अच्छा एक्सपीरियंस देना है। इसमें AI पावर रिकंमडेशन, ग्लोबल और रीजनल कंटेंट के साथ बेहतर इंटीग्रेशन दिया गया है। यह रेगुलर अपडेट्स के साथ कई पॉपुलर ऐप्स को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana 19th installment: 24 फरवरी को आएंगे 2 हजार, ऑनलाइन ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

JioTele OS के फीचर्स

AI ड्राइवन कंटेंट रिकंमडेशन- इसमें एआई पावर्ड कंटेंट रिकंमडेशन मिलेगा।

फास्ट और फ्लूइड- लैग फ्री 4K परफॉर्मेंस मिलेगा, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने में मदद करेगा।

एंटरटेनमेंट का आसान एक्सेस- इसमें बहुत से टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है। साथ में क्लाउड गेम्स, ओटीटी ऐप्स का भी एक्सेस मिलता है।

लगातार अपग्रेड- नए टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम को नए ऐप्स, कंटेंट फॉर्मेट्स को सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी के साथ कंपैटिबल बनाने के लिए रेगुलर अपडेट मिलेंगे।

अवेलेबिलिटी और ब्रांड पार्टनरशिप

जियो का नया स्मार्ट टीवी OS 21 फरवरी से सभी के लिए अवेलेबल होने वाला है। यह Thomson, Kodak, BPL और JVC स्मार्ट टीवी के साथ आएगा। 2025 में कई और ब्रांड इस लाइनअप में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- Jio के इस प्लान में अब फ्री मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन, इतनी है पैक की कीमत