Move to Jagran APP

Redmi आज अपने Future प्रोडक्ट की करेगा घोषणा, जानें

Redmi ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि 22 जुलाई को कंपनी के फ्यूचर प्रोडक्टस को पेश किया जाएगा

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 10:23 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 10:28 AM (IST)
Redmi आज अपने Future प्रोडक्ट की करेगा घोषणा, जानें
Redmi आज अपने Future प्रोडक्ट की करेगा घोषणा, जानें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ ही दिन पहले Redmi K20 सीरीज भारत में लॉन्च की थी। यह फोन यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। इसे लॉन्च किए हुए 10 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं और कंपनी आज एक नई डिवाइस की घोषणा करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि 22 जुलाई को कंपनी के फ्यूचर प्रोडक्टस को पेश किया जाएगा। हालांकि, यह प्रोडक्ट क्य होगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

loksabha election banner

एक Weibo पोस्ट के जरिए Redmi के हेड Lu Weibing ने एक पोस्ट किया है। खबरों की मानें तो कंपनी एक ऐसा फोन लॉन्च करने की तैयारी में जो स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, कंपनी तो Redmi के 5G फोन पर भी काम कर रही है। लेकिन इसे आज पेश किया जाएगा या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। Redmi K20 Pro के 5G वेरिएंट को चीन में बेचे जाने का मैन्यूफैक्चरर लाइसेंस मिल गया है। 

Redmi Y3 को Amazon से खरीदने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

Redmi K20 सीरीज की पहली सेल आज: इन स्मार्टफोन्स की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। इन स्मार्टफोन्स को किफायती सेगमेंट में फ्लैगशिप फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इनकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर शुरू की जाएगी। इन्हें Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। इनके साथ कई ऑफर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनके फीचर्स और कीमत की जानकारी के लिए क्लिक करें यहां। 

Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

Redmi K20 और Redmi K20 Pro की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर होगी शुरू

Huawei Y9 Prime 2019 पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ हुआ टीज, जल्द होगा लॉन्च

Nokia 7.2 जल्द होगा लॉन्च, Nokia 7.1 के मुकाबले अपग्रेड होंगे फीचर्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.