165Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite से लैस होगा Redmi का नया फोन, मिल सकता है 10000mAh बैटरी और 200MP कैमरे
रेडमी अपने K-सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K100 को 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने की तैयारी में है। ...और पढ़ें

HighLights
Redmi K100 चीन में 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च।
Snapdragon 8 Elite चिप और 10,000mAh बैटरी मिलेगी।
200MP कैमरा, 185Hz AMOLED डिस्प्ले मुख्य खूबियां।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi इन दिनों अपने K-सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K100 के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। यह फोन सबसे पहले चीन में 27 अक्टूबर को लॉन्च होगा। रेडमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन कई अपग्रेड के साथ पेश किया जाने वाला है। इस फोन को गेमिंग और बड़ी बैटरी के साथ दमदार प्रोसेसिंग वाले डिवाइस के रूप में पेश किया जाना है। इस फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने काफी डिटेल्स शेयर किए हैं।
Redmi K100 का डिजाइन
Redmi ने अपकमिंग K100 का नया कलर ऑप्शन Firefly Green से पर्दा उठाया है, जो लाइट ग्रीन फिनिश और फ्लैट डिस्प्ले के साथ मार्केट में आएगा। इसके साथ ही फोन में सेल्फी के लिए डिस्प्ले में पंच होल डिस्प्ले मिलेगा। रियर पैनल की बात करें तो फोन के वाइड हॉरिजेंटल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन में कंपनी मेटल फ्रेम दिया है। इसके साथ ही रियर पैनल में कैमरा के साथ साथ Bose ट्यूनिंग लोगो भी देखने को मिलता है।
Redmi K100 की संभावित खूबियां

Redmi ने कंफर्म किया है कि K100 में Qualcomm क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite चिप मिलेगा, जिसके साथ कंपनी ने डेडिकेटेड D2 डिस्प्ले चिप दिया है। यह डुअल-चिप सेटअप इस फोन के हार्डवेयर-लेवल इमेजिंग अपस्केलिंग के साथ-साथ गेमिंग के दौरान शानदार विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
रेडमी के अपकमिंग फोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 165Hz है। यह फोन Super Pixel टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो 2K जैसी स्क्रीन क्लैरिटी ऑफर करता है। कंपनी का दावा है कि इसका पावर कंजंपशन 1K डिस्प्ले जैसा है।
बताया जा रहा है कि रेडमी का यह फोन 10,000mAh सिलिकन कार्बन बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन रेडमी के K-सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है। इस फोन को 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी पेश किया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, स्टीरियो स्पीकर और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन को आईपी68 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। रे़डमी ने फिलहाल अपकमिंग फोन को लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की हैं।
