Redmi के 7,540mAh बैटरी वाले 5G फोन पर बड़ा डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग सपोर्ट भी
अगर आप िमड-रेंज में सेगमेंट में एक पावरफुल परफॉर्मेंस वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Redmi का एक धांसू फोन इस वक्त नजर रखने लायक है।

Redmi Turbo 5 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप मिड-रेंज प्राइस में कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Redmi के एक फोन पर विचार कर सकते हैं। दरअसल, Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान इस फोन पर फ्लैट डिस्काउंट के अलावा कई और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ये फोन 7540mAh की बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में।
REDMI Turbo 5 पर मिल रही है डील
भारत में REDMI Turbo 5 को इस साल जून के महीने में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई थी। हालांकि, अगस्त में कीमत 4,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 41,999 रुपये कर दी गई थी। फिलहाल, अमेजन पर फोन का ये वेरिएंट 40,999 रुपपये में लिस्टेड है। यानी यहां 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक 2,000 रुपये का कूपन भी अप्लाई कर सकते हैं। इससे कीमत 38,999 रुपये हो जाएगी।
इतना ही नहीं ग्राहक चुनिंदा क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 1,500 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को 1,441 रुपये की शुरुआती कीमत पर EMI ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं। ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज कर 28,000 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। हालांकि, छूट की वैल्यू फोन के कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Redmi Turbo 5 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो Xiaomi के Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर रन करता है। कंपनी इस हैंडसेट के लिए चार साल के OS अपग्रेड्स और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करती है। इसमें 6.59-इंच का 1.5K (1,268 × 2,756 पिक्सल) 12-बिट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 460 ppi पिक्सल डेंसिटी, 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 68.7 बिलियन कलर्स, 2,560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 3,840Hz PWM डिमिंग, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और डॉल्बी विजन सपोर्ट ऑफर करता है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए ये हैंडसेट IP66 + IP68 + IP69 + IP69K जैसी एक्सट्रीम रेटिंग्स के साथ आता है।
नए Redmi Turbo 5 को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है, जो 3.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इसमें ARM Mali-G720 MC8 GPU, LPDDR5x Ultra रैम और UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि इस हैंडसेट ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 23,00,000 से ज्यादा पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन को 3D आइस-लूप कूलिंग सिस्टम से लैस किया गया है, जिसमें 5,300 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसका मेन शूटर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट वाले Sony IMX882 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल (f/1.5) का है। मेन कैमरे को 8-मेगापिक्सल (f/2.2) के अल्ट्रावाइड कैमरे के साथ पेयर किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए हैंडसेट के फ्रंट में 20-मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा दिया गया है। ये फोन 4K/60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में कैपेबल है। नोटिफिकेशन्स और अलर्ट्स के लिए फोन के कैमरा लेंस के चारों तरफ 'Redmi Pixel Matrix' फीचर भी मिलता है।
Redmi Turbo 5 में 7,540mAh की बड़ी बैटरी पैक की गई है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मौजूद है। फोन में IR ब्लास्टर भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक दिया गया है। डायमेंशन के लिहाज से ये हैंडसेट 157.53x75.19x8.18mm मेजरमेंट का है।
