विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! Play Store पर आया नकली WhatsApp, 5 लाख से ज्यादा लोग कर चुके हैं डाउनलोड

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:00 AM (IST)

Google Play Store की सिक्योरिटी पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हाल ही में फर्जी Google ...और पढ़ें

Google Play Store पर लाइव हुआ फर्जी WhatsApp एप।

Google Play Store पर लाइव हुआ फर्जी WhatsApp एप। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp भारत में काफी ज्यादा पॉपुलर है। ये फ्री एप मैसेजिंग और कॉल्स की सुविधा देता है और 180 देशों में 2 अरब से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यूं तो इस एप के ऑफिशियल एंड्रॉयड वर्जन को डाउनलोड करने के लिए Google के Play Store को सेफ माना जाता है, लेकिन अगर आपने हाल ही में इस एप को डाउनलोड किया है तो चिंता की बात हो सकती है। सितंबर महीने से ही इस एप का एक नकली वर्जन, जो बिल्कुल असली एप जैसे नाम और एप आइकन के साथ है, एप मार्केट में लाइव है और 5 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर चुका है।

Android Authority की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये फेक WhatsApp एप लिस्टिंग हाल ही में सामने आए फर्जी Google Chrome एप के बाद पकड़ में आई है, जिसने हटाए जाने से पहले 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुटा लिए थे। Reddit यूजर '2ne1cheese' द्वारा स्पॉट किए गए इस डुप्लीकेट WhatsApp एप का डाउनलोड साइज 42MB है और कथित तौर पर डेवलपर ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को ठगने और डाउनलोड कराने के लिए इसे बूस्ट किया है। यूजर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनग्रैब में ये एप एक 'Sponsored' सजेशन के तौर पर दिखाई देता है।

असली WhatsApp एप, जो 'WhatsApp LLC' डेवलपर के नाम से लिस्टेड है, उसके उलट इस क्लोन को 'Agment Assets sallu' नाम के डेवलपर ने पब्लिश किया है। इस फर्जी लिस्टिंग के डिस्क्रिप्शन टेक्स्ट में WhatsApp के ऑफिशियल प्ले स्टोर डिस्क्रिप्शन से टेक्स्ट कॉपी किया गया है। हालांकि, स्पेसिंग और कुछ सेंटेंस को एडिट किया गया है। इस फर्जी लिस्टिंग में कुछ सब-हेड्स, पैराग्राफ्स और 'terms of service' और 'learn more' के लिंक्स गायब हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, एप के स्क्रीनशॉट्स और बाकी ऐड्स भी कॉपी किए गए हैं (क्लोन में एक ही इमेज दो बार दिखाई देती है)। Android Authority का दावा है कि ये एप सितंबर में पब्लिश किया गया था और हो सकता है कि यूजर रिव्यूज को रोकने के लिए ये Google Play के अर्ली एक्सेस का गलत इस्तेमाल कर रहा हो। हालांकि, एंड्रॉयड यूजर्स को ये नोट करना चाहिए कि जब हमने Google Play Store में 'WhatsApp Messenger' सर्च किया, तो ये फेक एप टॉप रिजल्ट्स में नहीं दिखाई दिया।

लिस्टिंग के मुताबिक, एप अभी 'डेवलपमेंट में' है। 'Data safety' सेक्शन के अंदर डेवलपर का दावा है कि ये एप थर्ड पार्टीज के साथ डेटा शेयर नहीं करता है और न ही डेटा कलेक्ट करता है। फिर भी, पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे डेवलपर 'WhatsApp LLC' द्वारा लिस्टेड Meta के मैसेजिंग एप का केवल ऑफिशियल वर्जन ही डाउनलोड करें, जो आपको ऑफिशियल WhatsApp Messenger एप इस्तेमाल करने का भरोसा देता है। अगर आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल किए गए WhatsApp की प्ले स्टोर लिस्टिंग कोई दूसरा डेवलपर दिखाती है, तो उस एप को तुरंत अनइंस्टॉल कर दें।

यह भी पढ़ें: Airtel का 1 साल की वैलिडिटी वाला किफायती प्लान, डेटा-कॉलिंग-SMS के साथ Adobe Express फ्री