विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11,000mAh बैटरी वाला रेडमी का अपकमिंग टर्बो स्मार्टफोन, 7-इंच डिस्प्ले से होगा लैस

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:00 PM (IST)

शाओमी जल्द Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसकी संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। 

Redmi Turbo 6 Max की स्पेसिफिकेशन्स लीक 7 इंच डिस्प्ले और 11000mAh बैटरी

Redmi Turbo 6 Max की स्पेसिफिकेशन्स लीक 7 इंच डिस्प्ले और 11000mAh बैटरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी जल्द Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। रेडमी के इस अपकमिंग फोन को लेकर काफी जानकारी सामने आ रही हैं। इस फोन के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे बड़ी स्क्रीन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मुताबिक रेडमी का यह फोन 7 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा। शाओमी या रेडमी ने अब तक इतनी बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। अब अपकमिंग Redmi Turbo 6 Max की कथित स्पेसिफिकेशन्स सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।

Redmi Turbo 6 Max की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग Redmi Turbo 6 Max के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन में 7-इंच की 2K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 188Hz हो सकता है, जो अल्ट्रा-स्लिम बैजल के साथ आ सकता है। 91Mobiles के मुताबिक, रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर ये डिटेल्स टिपस्टर Gadgets Data ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रेडमी का यह फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी है कि फोन में 11,000mAh की बैटरी मिलेगी। यह फोन 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। अगर ये जानकारी सही होती हैं तो Redmi Turbo 6 Max अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि यह फोन मीडियाटेक के ही 9500 या 9600M चिपसेट के साथ भी लाया जा सकता है। फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी जा सकती है।

Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करेगा। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया जा सकता है। रेडमी का यह फोन परफॉर्मेंस फोकस डिवाइस है, ऐसे में कंपनी कैमरा सेटअप बेसिक रख सकती है, जिससे यह फोन बजट फ्रेंडली रेंज में बिक्री के लिए लाया जा सकता है। इसके साथ ही खबर है कि फोन में मेटल फ्रेम, IP69 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फिलहाल रेडमी ने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है।

यह भी पढ़ें- 8,000mAh बैटरी के साथ Vivo लॉन्च करेगा तगड़ा 5G स्मार्टफोन, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा मिल सकती है 90W चार्जिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।