10,000mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi का ये नया फोन, 7-इंच का डिस्प्ले भी हो सकता है
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की पॉपुलर परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड Turbo सीरीज में एक नया और बड़ा स्मार्टफोन शामिल हो सकता है।

Redmi Turbo 6 Max को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Photo- Redmi Turbo 5 Max.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Turbo 6 Max के Xiaomi की Turbo सीरीज में अगले नए एडिशन के तौर पर आने की उम्मीद है, जिसमें एक नए लीक से इसके डिस्प्ले अपग्रेड्स की झलक मिली है। ये अपकमिंग स्मार्टफोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ अपने डिजाइन और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में सुधार ला सकता है। हालांकि Redmi ने अभी तक इस हैंडसेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन ताजा लीक से पता चलता है कि ये उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो फ्लैगशिप-लेवल डिस्प्ले फीचर्स वाले बड़ी स्क्रीन वाले फोन की तलाश में हैं।
Redmi Turbo 6 Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन
टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, Redmi Turbo 6 Max में 2K रेजोल्यूशन और 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला 7-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। पैनल में लो इंजेक्शन प्रेशर ओवर-मोल्डिंग (LIPO) पैकेजिंग का इस्तेमाल किए जाने की भी बात कही गई है, जिससे चारों तरफ बेजल्स की थिकनेस लगभग 1mm रह सकती है। सामने आई डिस्प्ले से जुड़ी दूसरी डिटेल्स में राउंडेड कॉर्नर्स, BT.2020 कलर गैमट सपोर्ट और एक हाई-ब्राइटनेस, लो-पावर सबस्ट्रेट शामिल हैं।
तुलनात्मक तौर पर के देखें, तो मौजूदा Redmi Turbo 5 Max में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला छोटा 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। ये फोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट पर चलता है और 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ 9,000mAh की बैटरी पैक करता है।

अपकमिंग Redmi Turbo 6 Max मॉडल MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट को बरकरार रख सकता है, लेकिन इसमें 10,000mAh से ज्यादा की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इससे पहले के लीक्स में मेटल मिडल फ्रेम, IP68 और IP69 रेटिंग्स, एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और दो रियर कैमरों का भी जिक्र किया गया है। कैमरा सेंसर्स और चार्जिंग स्पीड से जुड़ी डिटेल्स अभी ऑनलाइन सामने नहीं आई हैं।
Redmi ने ये नहीं बताया है कि वह Turbo 6 Max को कब लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है, लेकिन रिपोर्ट्स जनवरी के आसपास चीन में इसके डेब्यू की ओर इशारा करती हैं। ऐसी भी अटकलें हैं कि ये फोन दूसरे मार्केट्स में Poco X9 Pro Max के तौर पर दस्तक दे सकता है। कंपनी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह इस हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट्स में लाने की योजना बना रही है या चीन से बाहर वह किस नाम का इस्तेमाल करेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।