200MP+200MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है OnePlus 16T, मीडियाटेक Dimensity 9600M प्रोसेसर भी
आगामी OnePlus 16T स्मार्टफोन की संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं, जो OnePlus 15T का उत्तराधिकारी होगा। इसमें Dimensity 9600M चिपसेट, ...और पढ़ें

मीडियाटेक के 3nm प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है OnePlus 16T (फोटो- OnePlus 15T)
HighLights
OnePlus 16T में Dimensity 9600M चिपसेट मिल सकता है।
फोन में डुअल 200MP रियर कैमरा सेटअप होगा।
6.35 इंच LTPO OLED डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी संभव।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus 16T स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वनप्लस का यह फोन OnePlus 15T का सक्सेसर होगा, जिसे कंपनी ने पिछले साल चीन में लॉन्च किया था। वनप्लस ने फिलहाल अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। अपकमिंग OnePlus 16T स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में डुअल 200-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया जा सकता है।
OnePlus 16T के संभावित फीचर्स
360Gadgets ने चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station की Weibo पोस्ट के हवाले से वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo का नया कॉम्पैक्ट और वाइड स्लैब स्मार्टफोन OnePlus 16T के नाम से एंट्री करेगा। अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.35-इंच का फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 या 16:10 हो सकता है।
As per DCS, OPPO compact and wide slab phone could launch as 🔴 OnePlus 16T : • 6.35" 1.5K 120Hz flat LTPO OLED with 16:9 / 16:10 aspect ratio • Metal frame • 3nm Dimensity 9600M • US FS, IP69 • 200MP main OIS + 200MP periscope telephoto • ~7000mAh+🔋~80W⚡ • Android 17 https://t.co/cL3RT0JhKH
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) October 31, 2026
OnePlus 16T स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें MediaTek का 3nm वाला Dimensity 9600M चिपसेट दिया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन IP69 रेटिंग बिल्ड के साथ मार्केट में आएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस के फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। कैमरा सेटअप के मामले में फोन को मेजर अपग्रेड मिल रहा है। इससे पहले OnePlus 15T को डुअल 50-मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया गया था।
OnePlus 16T के बारे में खबर है कि यह मेटल फ्रेम का साथ आता है, जो 9mm थिकनेस के साथ लॉन्च हो सकता है। यह फोन Android 17 पर रन करता है। वनप्लस का यह फोन 7,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है। इससे पहले कंपनी ने OnePlus 15T में 7,500mAh की बैटरी दी थी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया था।
OnePlus ने फिलहाल अभी तक OnePlus 16T के लॉन्च को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। कंपनी ने OnePlus 15T को इस साल मार्च में लॉन्च किया था। यग फोन चीन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन को CNY 4,299 (करीब 58,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।