Move to Jagran APP

Redmi Pad: बजट स्मार्टफोन की कीमत पर घर लाएं टैबलेट, 8000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई धमाकेदार फीचर्स

Xiaomi ने आज भारत में अपना पहला बजट टैबलेट Redmi Pad लॉन्च किया है। भारत में इसकी कीमत 14999 रुपये से शुरू होती है। बता दें कि इस लैपटॉप को आप भारत में 5 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

By Ankita PandeyEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 04:30 PM (IST)
Redmi Pad: बजट स्मार्टफोन की कीमत पर घर लाएं टैबलेट, 8000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई धमाकेदार  फीचर्स
Redmi Pad: रेडमी में लॉन्च किया नया टैबलेट, जानें डिटेल

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi Pad भारत में लॉन्च हो गया है। Redmi के टैबलेट के बेस 3GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12999 रुपये रखी गई है। ये टैबलेट तीन वेरिएंट में आता है। ये सभी मॉडल कल यानी 5 अक्टूबर से Mi.com, Mi Homes, Flipkart और सभी रिटेल पार्टनर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

loksabha election banner

गेमर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन

Redmi Pad के साथ कंपनी गेमर्स, मल्टीटास्कर, मूवी शौकीन और इंटरनेट पर ज्यादा समय देने वाले सभी लोगों को लक्षित कर रही है। Redmi Pad में 90hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 8000mAh की बैटरी मिलती है।

भारत में Redmi Pad की कीमत

Redmi Pad तीन वेरिएंट में आता है। इसके 3GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12999 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की 14999 रुपये और Redmi Pad के टॉप-एंड मॉडल की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।ये टैबलेट तीन रंगों ग्रेफाइट ग्रे, मूनलाइट सिल्वर और मिंट ग्रीन में आता है।

Redmi टैबलेट को आप कल से Mi.com, Mi Homes, Flipkart और सभी रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से खरीद सकते है।इसका 6GB + 128GB (मिंट ग्रीन) वेरिएंट विशेष रूप से Mi.com पर कल 5 अक्टूबर से सुबह 10 बजे से उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ अतिरिक्त बैंक छूट के लिए साझेदारी की है। जिसके तहत आपको mi.com पर 5 से 9 अक्टूबर तक10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।

Redmi Pad का स्पेसिफिकेशंस

Redmi Pad इस प्राइस सेगमेंट में टैबलेट पर पहली बार 90 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ 10.61 इंच के डिस्प्ले दे रहा है। टैबलेट वाइडवाइन L1 सर्टिफिकेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसमें वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।

यह भी पढ़ें- Redmi Pad Launch: स्मार्टफोन के दाम में खरीद सकेंगे टैबलेट, Redmi लाया बड़ा मौका, आज लॉन्च करेगा नया प्रोडक्ट

यह डिवाइस मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर है, जिसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा इसमें 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट भी दिया गया है। यह डुअल बैंक WiFi 5 सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.3, डुअल माइक्रोफोन, थर्ड पार्टी पेन सपोर्ट और बिल्ट-इन डॉक्यूमेंट स्पीकर जैसी कई सुविधाओं के साथ आता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi Pad में स्प्लिट स्क्रीन, फ्लोटिंग विंडोज, मल्टी-विंडो सपोर्ट, रीडिंग मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं। Redmi ने टैबलेट 3साल के लिए में 3 साल के सुरक्षा अपडेट, Android के 2 वर्जन और MIUI अपडेट की पुष्टि की है।

Redmi Pad में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि टैबलेट 21 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक, 12 से अधिक घंटे का गेमिंग और 8 से अधिक दिनों का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलता है।

यह भी पढ़ें- JioBook Launch: Jio ने लगाया बाजार में लगाई आग! लेकर आया 20000 से कम का ये लैपटॉप, जानें क्या है खासियत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.