विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi Note 8 Pro का नया कलर वेरिएंट भारत में आज देगा दस्तक, कंपनी ने जारी किया टीजर

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 28 Nov 2019 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 08:58 AM (IST)

Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि कंपनी आज फोन का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च करेगी

Redmi Note 8 Pro का नया कलर वेरिएंट भारत में आज देगा दस्तक, कंपनी ने जारी किया टीजर
Redmi Note 8 Pro का नया कलर वेरिएंट भारत में आज देगा दस्तक, कंपनी ने जारी किया टीजर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कंपनी Xiaomi ने भारतीय मार्केट में Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया था। इस दौरान फोन को गामा ग्रीन, हैलो व्हाइट और शैडो ब्लैक में पेश किया गया था। अब भारत में फोन का एक और कलर वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि कंपनी आज फोन का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च करेगी। इस ट्वलीट में यह संकेत दिया गया है कि नया कलर ब्लू होगा। आपको बात दें कि कंपनी ने बुधवार को ही Redmi Note 8 का कॉसमिक पर्पल कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च किया था।

Redmi Note 8 Pro का नया कलर वेरिएंट होगा लॉन्च: जैसा कि हमने आपको बताया Redmi Note 8 Pro के तीन कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए थे। अब एक नया कलर इसे ज्वाइन करने के लिए तैयार है। Xiaomi ने हाल ही में ताइवान के लिए डीप सी ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया था। ऐसे में कंपनी भारत में Redmi Note 8 Pro का ओशियन ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। हालांकि, ट्विटर पर केवल इतना ही बताया गया है कि फोन का ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया जएगा।

Redmi Note 8 का नया कलर वेरिएंट होगा लॉन्च: Redmi India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस फोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया था। कंपनी ने ट्वीट कर कहा था कि Mi fans के लिए Redmi Note 8 का नया अवतार मार्केट में उतार दिया गया है। यह नया कलर वेरेिएंट ऑल-न्यू कॉसमिक पर्पल है। कंपनी ने इस ट्वीट में पूछा था कि क्या यूजर्स को यह कलर पसंद आया है। साथ ही बताया था कि यूजर्स जल्द ही इसे खरीद सकते हैं। इस फोन को ब्लैक फ्राइडे सेल में 29 नवंबर से खरीदा जा सकेगा। कंपनी की ब्लैक फ्राइडे सेल 29 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।