विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक नए वेरिएंट में लॉन्च होगा Redmi Note 8, कंपनी ने किया ट्वीट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 27 Nov 2019 08:32 AM (IST)

भारतीय मार्केट में Redmi Note 8 का कॉस्मिक पर्पल वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एक टीजर भी जारी किया है

एक नए वेरिएंट में लॉन्च होगा Redmi Note 8, कंपनी ने किया ट्वीट
एक नए वेरिएंट में लॉन्च होगा Redmi Note 8, कंपनी ने किया ट्वीट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ ही समय पहले Redmi Note 8 लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इस फोन को नेपट्यून ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। अब जल्द ही भारतीय मार्केट में Redmi Note 8 का कॉस्मिक पर्पल वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एक टीजर भी जारी किया है। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने चीनी मार्केट के लिए इस फोन का नेबुला कलर वेरिएंट लॉन्च किया था। 

Redmi India ने किया ट्वीट: Redmi India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर Redmi Note 8 का कॉस्मिक पर्पल वेरिएंट के बारे में ट्वीट किया है। इसे भारत में आज लॉन्च किया जा सकता है। इस टीजर में एक पर्पल पेंटजॉब शोकेस किया गया है। यह नेबुला पर्पल ऑप्शन से काफी मिलता-जुलता है। ट्वीट में लिखा है कि पर्पल ट्विस्ट एड करने का समय है। इसके साथ ही Black Friday Sale का हैशटैग भी दिया गया है।

Redmi Note 8 की भारतीय कीमत: इस फोन की कीमत की बात करें तो फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को फ्लैश सेल के तहत Amazon India, Mi.com और Mi Home Stores पर उपलब्ध कराया गया है।

Redmi Note 8 की बिकी 1 मिलियन यूनिट्स: हाल ही में एक खबर आई है कि इस फोन की लोकप्रियता यूजर्स के बीच इतनी बढ़ गई है कि फोन के लॉन्च के एक महीने के अंदर ही कंपनी ने इसकी 1 मिलियन यानी 10 लाख यूनिट्स सेल कर दी हैं। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।