विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi Note 8 बना यूजर्स की पसंद, एक महीने में 1 मिलियन यूनिट्स बिके

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Tue, 26 Nov 2019 02:39 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 02:43 PM (IST)

बेहतरीन कैमरा फीचर्स के साथ Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को भारतीय बाजार में पहली बार 21 अक्टूबर को सेल के लिए कराया गया था

Redmi Note 8 बना यूजर्स की पसंद, एक महीने में 1 मिलियन यूनिट्स बिके
Redmi Note 8 बना यूजर्स की पसंद, एक महीने में 1 मिलियन यूनिट्स बिके

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने भारतीय बाजार में पिछले महीने ही Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया था। जिन्हें पहली बार 21 अक्टूबर को सेल के लिए उपलब्ध कराया गया। यह डिवाइस यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं और यूजर्स की पसंद व​ इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के एक महीने के भीतर ही कंपनी इन डिवाइस के एक मिलियन यूनिट्स सेल कर चुकी है। यह जानकारी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। 

Xiaomi के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीटर के जरिए जानकारी देते हुए बताया है कि एक महीने के भीतर Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro के एक मिलियन यूनिट्स सेल हुए हैं। साथ ही पोस्ट में फोन की खास फीचर्स के बारे में बताते हुए जानकारी दी है कि Redmi Note सीरीज के तहत कंपनी ने 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वहीं यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें सुपर फास्ट G90T प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसके अलावा यह भारत का पहला Alexa phone है। 

भारतीय बाजार में यह दोनों स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट सहित ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर फ्लैश सेल के​ जरिए उपलब्ध है। पहली बार यह 21 अक्टूबर का सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था। इनकी कीमत पर नजर डालें तो Redmi Note 8 दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, इसमें 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 9,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। Redmi Note 8 Pro के 6GB + 64GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। 

Redmi Note 8 के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 8 में 6.39 इंच का फुच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080x2280​ पिक्सल है। Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर पर पेश किए गए इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैैमरा मौजूद है। 

Redmi Note 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 8 Pro में 1080x2340 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह octa-core MediaTek Helio G90T चिपसेट पर काम करता है। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।