Move to Jagran APP

Redmi Note 7 बनाम Redmi Note 7 Pro: जानें कौन है ज्यादा दमदार

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro में क्या अंतर है और कौन किससे बेहतर है यह हम आपको यहां बता रहे हैं

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 09:26 AM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 11:17 AM (IST)
Redmi Note 7 बनाम Redmi Note 7 Pro: जानें कौन है ज्यादा दमदार

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में दो नए हैंडसेट Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro लॉन्च किए हैं। इन फोन्स का इंतजार यूजर्स बेसब्री से कर रहे थे। कंपनी ने Redmi Note 7 Pro को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया है। जबकि Redmi Note 7 को पहले चीन में लॉन्च किया गया था। इन दोनों फोन्स में क्या अंतर है और कौन किससे बेहतर है यह हम आपको यहां बता रहे हैं।

loksabha election banner

Redmi Note 7 बनाम Redmi Note 7 Pro: डिस्प्ले

दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.3 इंच का फुल HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2340 × 1080 है। Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के बैक पैनल पर नया Aura डिजाइन दिया गया है। साथ ही इन्हें ग्रेडिएंट फिनिश के साथ पेश किया गया है। फोन्स के बैक और फ्रंट पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है।

Redmi Note 7 बनाम Redmi Note 7 Pro: वेरिएंट्स

Redmi Note 7 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, Redmi Note 7 Pro भी दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Redmi Note 7 बनाम Redmi Note 7 Pro: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

Redmi Note 7 को 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, Redmi Note 7 Pro को 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों फोन्स में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इनकी बैटरी 2 दिन तक चलेगी। इसके साथ ही दोनों स्मार्टफोन्स में फास्ट चार्जिंग भी उपलब्ध है जिसके लिए क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 का सपोर्ट मौजूद है। दोनों ही फोन्स एंड्रॉइड पाई पर काम करते हैं।

Redmi Note 7 बनाम Redmi Note 7 Pro: कैमरा

Redmi Note 7 में भी ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का तो सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए AI पोट्रेट मोड के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, Redmi Note 7 Pro में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फोन में Sony IMX 586 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Redmi Note 7 बनाम Redmi Note 7 Pro: कलर और कनेक्टिविटी फीचर्स

Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट रूबी रेड, सफायर ब्लू, आनिक्स ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, Redmi Note 7 Pro को भी तीन कलर वेरिएंट नेप्ट्यून ब्लू, नेबुला रेड और स्पेस ब्लैक में पेश किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में Typc C Port और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इसके अलावा फोन में दिए गए IR ब्लास्टर से फोन को यूनिवर्सल रिमोट बनाया जा सकता है।

Redmi Note 7 बनाम Redmi Note 7 Pro: कीमत

Redmi Note 7 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इसके अलावा Redmi Note 7 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें:

BSNL ने किया यूजर्स को मायूस, बंद किए 5 लंबी वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स

Samsung Galaxy A30 Review: क्या यह बन सकता है आपके लिए बेहतर विकल्प, जानें

Samsung Galaxy A50 Review: 22000 रुपये से कम कीमत में जानें कैसा है यह फो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.