विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000mAh तक की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी Redmi Note 18 सीरीज, साल के अंत तक हो सकती है लॉन्चिंग

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:00 AM (IST)

Xiaomi का नया फोन मॉडल नंबर M841EE के साथ 3C सर्टिफिकेशन में दिखा है, जिसमें 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Redmi Note 18 सीरीज में मिलेगी 10000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग (Photo- Redmi Note 17 Pro)

Redmi Note 18 सीरीज में मिलेगी 10000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग (Photo- Redmi Note 17 Pro)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi का नया फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर M841EE के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि शाओमी के इस फोन में 67W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक यह फोन अपकमिंग Redmi Note 18 सीरीज का हो सकता है। टिपस्टर का कहना है कि रेडमी नोट 18 सीरीज के तीन मॉडल पेश किए जाएंगे। इस सीरीज का टॉप मॉडल Redmi Note 18 Pro Max होगा, जिसे करीब 10,000mAh की बैटरी के साथ लाया गया है। डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, शाओमी साल के अंत तक कई प्रोडक्ट लॉन्च करेगा।

अपकमिंग Redmi Note 18 सीरीज

3C सर्टिफिकेशन की लिस्टिंग में तीन फोन में से एक का मॉडल नंबर M841EE है। इस फोन में 67W चार्जिंग मिलेगी। कंपनी ने पिछले साल Redmi Note 17 Pro को 67W वायर्ड चार्जिंग और 9,000mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ ही Redmi Note 17 Pro Max को 10,000mAh की बैटरी दी थी। ऐसे में संभव है कि Redmi Note 18 Pro Max में भी शाओमी सेम बैटरी साइज दे सकता है। टिपस्टर ने फिलहाल Pro Max की चार्जिंग स्पीड को लेकर डिटेल शेयर नहीं की है।

Xiaomi ने Redmi Note 17 सीरीज को जुलाई में लॉन्च किया था। Redmi Note 17 Pro में 6.83-इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स है। इसके फ्रेम में 4 माइक्रो-कर्व साइड हैं। फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी दिया जाएगा।

इसके साथ ही ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro को अगस्त में थोड़ी छोटी बैटरी 8,340mAh के साथ लॉन्च किया था। टिपस्टर ने फिलहाल लॉन्च डेट और रेडमी नोट 18 सीरीज के मॉडल्स को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। इस सीरीज को लेकर आई जानकारी ऑफिशियल नहीं है, ऐसे में इनमें भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi का नया फोन, 2nm का पावरफुल चिप और 200MP कैमरा भी

Source - Gizmochina

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।