विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi का नया फोन, 2nm का पावरफुल चिप और 200MP कैमरा भी

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:30 PM (IST)

Redmi K100 Ultra जल्द ही 2nm चिप, 200MP कैमरा और 10,000mAh बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है।

Redmi K100 Ultra जल्द होगा लॉन्च 2nm चिप और 200MP कैमरे के साथ

Redmi K100 Ultra जल्द होगा लॉन्च 2nm चिप और 200MP कैमरे के साथ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi K100 सीरीज का नया फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी पहले ही इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन K100, Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max लॉन्च कर चुकी है। अब Redmi K100 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है, जो प्रीमियम फीचर्स से लैस होगा। रेडमी का यह फोन 2nm चिप और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर के साथ आ सकता है। इसके साथ ही फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

Redmi K100 Ultra की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर पोस्ट शेयर कर Redmi K100 Ultra की कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि अपकमिंग Redmi K100 Ultra में हाई रिफ्रेश रेट वाली 2K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में 200-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकताहै। Redmi K100 Pro Max की तरह फोन में 3X टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 1.95" साइज का सेंसर है। यह K100 Pro और K100 Pro Max में दिए सेंसर से अलग है।

रेडमी के इस फोन में 2nm चिपसेट मिल सकता है। फिलहाल यह कन्फर्म नहीं है कि यह MediaTek Dimensity 9600 Pro होगा या Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4,1 स्टोरेज देखने को मिल सकता है। अपकमिंग Redmi K100 Ultra स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगा, फोन में मेटल फ्रेम और बोस ट्यून स्पीकर सेटअप होगा।

इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि रेडमी का यह फोन 10,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले K100 में 10,000mAh की बैटरी और K100 Pro Max में 9,070mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दी गई थी।

यह भी पढ़ें- 8000 mAh तक बैटरी वाले Vivo के तीन नए 5G फोन 26 नवंबर को आएंगे, MediaTek प्रोसेसर और 200MP कैमरा भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।