8,888 mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi Note 18, 45W चार्जिंग के साथ मिलेगा 50MP का कैमरा
Redmi Note 18 सीरीज चीन में लॉन्च होने की तैयारी में है, जिसमें बड़ी बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Redmi Note 18 सीरीज की बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स आए सामने

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi ने इस साल होम मार्केट चीन में Note 17 को जुलाई और Note 17 5G को अगस्त में लॉन्च किया था। दोनों फोन बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किए गए थे। अब सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से पता चलता है कि कंपनी चीन में Redmi Note 18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज की बैटरी और चार्जिंग को लेकर डिटेल्स सामने आ रही हैं।
Redmi Note 18 5G में क्या हो सकता है खास?
टिपस्टर PaperKing13 ने दावा किया है कि Redmi Note 18 5G स्मार्टफोन Note 17 5G का ही रीब्रांड वर्जन होगा। कंपनी ने सिर्फ बैटरी कैपेसिटी में बदलाव किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें दावा कि रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के चाइना वेरिएंट के डिटेल हैं। इस स्मार्टफोन का कोडनेम mist और मॉडल नंबर M077CE है, जो Redmi Note 18 या Redmi Note 18 5G और Poco M8 Power 5G के नाम से एंट्री कर सकता है।
I remember my password! The Redmi Note 18 5G is a rebrand of the Note 17 5G, it just has a different battery: 8888mAh + 45W for China 8100mAh + 45W for global https://t.co/mPyVFHbqaD
— PaperKing13 (@paperking13) November 15, 2026
टिपस्टर का दावा है कि चाइना मॉडल में BM79 8,000mAh बैटरी से लेकर BN84 8,888mAh बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही ग्लोबल वेरिएंट BM7A 7,700mAh से BN85 8,100mAh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही ये अपकमिंग फोन 45W चार्जिंग सपोर्ट करेंगे, जैसा Note 17 5G में दिया गया था।
मौजूदा Redmi Note 17 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया था। इसमें 6.99-इंच FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही Poco M8 Power स्मार्टफोन को कंपनी बड़ी बैटरी के साथ अगस्त में लॉन्च किया था। यह Redmi Note 17 5G का हायर बैटरी वेरिएंट है। ऐसे में Redmi Note 18 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Poco M8 Power का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।
Redmi ने फिलहाल अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि Redmi Note 18 सीरीज को चीन में जनवरी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 10,000mAh तक की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी Redmi Note 18 सीरीज, साल के अंत तक हो सकती है लॉन्चिंग