Redmi का 50MP कैमरा वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 5,800mAh बैटरी भी
रेडमी ने भारत में अपना नया 5G फोन Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च किया है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 6 ...और पढ़ें

Redmi का 50MP कैमरा वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 5,800mAh बैटरी भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेड़मी ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Redmi Note 15 SE 5G के नाम से पेश किया है। ये नया डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 15 5G का स्पेशल एडिशन बताया जा रहा है। हैंडसेट जल्द ही देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
फोन तीन कलर ऑप्शन और तीन स्टोरेज में पेश किया गया है। इस नए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल रही है। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा भी है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Redmi Note 15 SE 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो भारत में Redmi Note 15 SE 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। ये कीमत फोन के बेस वेरिएंट की है जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल रही है। जबकि फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।
फोन के टॉप वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी अभी लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा कार्ड्स पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। डिवाइस की पहली सेल 7 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
Redmi Note 15 SE 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेड़मी के इस डिवाइस में 6.77-इंच (1,080x2,392 पिक्सल) का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। डिवाइस में 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट मिल रहा है।
डिवाइस Xiaomi के Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। साथ ही इसमें TÜV Rheinland Low ब्लू लाइट, Circadian Friendly और Flicker Free सर्टिफिकेशन्स भी मिल रहा है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 + IP66 रेटिंग ऑफर कर रहा है।
डिवाइस में Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट मिल रहा है, जो 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करता है। डिवाइस में Adreno GPU, 8GB तक की LPDDR4x RAM और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज है।
Redmi Note 15 SE 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में डुअल रियर कैमरा है, जहां 1/2.88-इंच Light Hunter 400 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल कैमरा है। साथ ही इस डिवाइस में 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए सामने की तरफ फोन में 20-मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा है। इसके अलावा फोन में 5,800mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
