Vivo का 200MP कैमरा वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 7,000 mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग भी
वीवो आज भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च करेगा, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये हो सकती ...और पढ़ें

Vivo का 200MP कैमरा वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 7,000 mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो आज भारत में अपनी V70 सीरीज का एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Vivo V70 FE नाम से पेश करने वाली है। इससे पहले इस साल कंपनी पहले ही Vivo V70 और V70 Elite को लॉन्च कर चुकी है।
अब कंपनी नए वाले Vivo V70 FE को भारत में लगभग 40 हजार रुपये के प्राइस रेंज में लॉन्च कर सकती है जहां इसका मुकाबला Redmi Note 15 Pro+ और Realme 16 Pro+ 5G जैसे डिवाइस से होगा। चलिए जानते हैं कि फोन में क्या क्या खास होने वाला है...
Vivo V70 FE लॉन्च का लाइवस्ट्रीम कैसे और कहां देखें?
Vivo अपने इस नए V70 FE को आज दोपहर 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च करेगा। जो लोग Vivo V70 FE के लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, वो कंपनी की वेबसाइट या YouTube चैनल पर इस इवेंट को एन्जॉय कर सकते हैं।
Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V70 FE में 6.83-इंच का 1.5K Ultra-Clear OLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जिसकी पिक्सेल डेंसिटी 449ppi तक होगी। सतग ही इस डिवाइस में आपको 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफ़िकेशन सपोर्ट भी मिलेगा। डिवाइस में आपको 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल सकती है।
फोन में सबसे खास इसकी 7,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी होगी। जिसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। ये डिवाइस उन यूजर्स के लिए बेस्ट डिवाइस होगा जो अपने फोन पर ज्यादा स्ट्रीमिंग, गेमिंग या कोई और काम करते हैं।
डिवाइस के ग्लोबल वेरिएंट में 7360-Turbo चिपसेट मिल रहा है और उम्मीद है कि भारतीय वेरिएंट में भी इसी तरह के हार्डवेयर का यूज किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत के लिए यूज होने वाले चिपसेट का खुलासा नहीं किया है।
Vivo V70 FE के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए तो Vivo V70 FE में 200MP का 'Ultra-Clear' रियर कैमरा मिलने वाला है। साथ ही इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 1/1.56-इंच का सेंसर भी मिलेगा।
डिवाइस में एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलेगा जो 120° का फ़ील्ड ऑफ व्यू कैप्चर करेगा। Vivo ने कैमरा आइलैंड के ठीक नीचे एक AI Aura लाइट भी फिट की है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा जो ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर ऑफर करेगा।
