Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12GB रैम के साथ Redmi K20 Pro हो सकता है लॉन्च, जानें अन्य खासियतें

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Thu, 30 May 2019 01:10 PM (IST)

    Redmi K20 Pro के तीसरे रैम वेरिएंट की जानकारी भी सामने आई है जिसके मुताबिक फोन 12 जीबी रैम वर्जन के साथ भी पेश किया जाएगा

    Hero Image
    12GB रैम के साथ Redmi K20 Pro हो सकता है लॉन्च, जानें अन्य खासियतें

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi K20 Pro के बारे में पिछले कुछ समय से कई खबरें सामने आ रही हैं। यह फोन फ्लैगशिप सेगमेंट के तहत लॉन्च किया जाएगा। खबरों के मुताबिक, यह फोन दो रैम वेरिएंट में आएगा। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और दूसरा 8 जीबी रैम से लैस होगा। अब इस फोन के तीसरे रैम वेरिएंट की जानकारी भी सामने आई है जिसके मुताबिक फोन 12 जीबी रैम वर्जन के साथ भी पेश किया जाएगा। दरअसल, TENAA लिस्टिंग से इस बात की जानकारी मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi K20 Pro 12 जीबी रैम के साथ भी पेश किया जाएगा। यह वेरिएंट 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। इस फोन का डिजाइन भी अलग हो सकता है। कंपनी इस फोन का डिजाइन Mi 9 Transparent Edition की तरह ला सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन पिंक, व्हाइट, ग्रीन, पर्पल और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

    Redmi K20 Pro: इसमें 6.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया होगा। इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही 4000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल, दूसरा 13 मेगापिक्सल और चौथा 8 मेगापिक्सल का होगा। इसमें NFC, 3.5mm ऑडियो जैक और ड्यूल सिम स्लॉट मौजूद होगा। फोन की कीमत 2499 चीनी युआन से शुर होगी। वहीं, इसके हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 2999 टीनी युआन होगी। इसकी बिक्री 10 जून से शुरू होने की बात कही जा रही है।

    Redmi Y3 को Amazon से खरीदने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें:

    ₹8,999 में लॉन्च हुआ Amazon Echo Show 5, Alexa सनराइज अलार्म फीचर है खासियत

    ICC World Cup 2019 की हुई शुरुआत, Google ने बनाया यह खास Doodle

    Meizu 16Xs आज चीन में किया जाएगा लॉन्च, ऑनलाइन लीक हुए कैमरा सैम्पल्स
     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप