विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000 mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Redmi, 100W चार्जिंग के साथ गेमिंग चिप भी

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:00 AM (IST)

Redmi K100 स्मार्टफोन जल्द ही 10,000mAh की दमदार बैटरी और Jinshajiang तकनीक के साथ लॉन्च होगा, जो Xiaomi का ऐसा ...और पढ़ें

10000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च होगा Redmi K100

10000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च होगा Redmi K100

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi K100 स्मार्टफोन जल्द मार्केट में लॉन्च होने वाला है। यह फोन दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने कई डिटेल्स ऑफिशियल की गई हैं। कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के टीजर पोस्टर शेयर किया है, जिसमें बैटरी कैपेसिटी के बारे में बताया गया है।

Redmi K100 स्मार्टफोन बैटरी कैपेसिटी

Redmi K100 स्मार्टफोन Xiaomi का पहला फोन होगा, जिसमें 10,000mAh की बैटरी मिलेगी। शाओमी का कहना है कि इस फोन में कंपनी की लेटेस्ट Jinshajiang बैटरी टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। Xiaomi का कहना है कि यह नई बैटरी 28% सिलिकन-कार्बन कंटेंट और एनर्जी डेन्सिटी 957Wh/L है, जो -20 डिग्री टेंप्रेचर पर भी सटेबल हाई परफॉर्मेंस ऑपरेशन ऑफर करता है।

Redmi Upcoming phone will feature a 165Hz display and the Snapdragon 8 Elite

Xiaomi के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने दावा किया है कि यह फोन सिंगल चार्ज में 29 घंटे शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक, 24 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग और 47 घंटे म्यूजिक प्लेबैक ऑफर कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि यह 18 घंटे तक नेविगेशन और 46 घंटे तक की रीडिंग और 1,000 तक शॉर्ट ड्रामा एपिसोड रन कर सकता है। रेडमी का यह फोन 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में कंपनी बायपास चार्जिंग का फीचर भी दिया है।

Redmi K100 स्मार्टफोन में 6.83-इंच का डिस्प्ले ऑफर किया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz, पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स की है। यह फोन 480Hz मल्टी फिंगर टच सपोर्ट करेगा। शाओमी का कहना है कि फोन में 40 से ज्यादा गेम 165fps पर खेले जा सकते हैं।

कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि रेडमी का यह अपकमिंग फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और D2 गेमिंग डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। यह दूसरी चिप गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स और फ्रेम रेट को इंप्रूव करेगी। यह फोन HyperOS 4 के साथ आएगा फोन के रियर में हॉरिजन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें बोस-ट्यून ऑडियो की ब्रांडिंग भी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 165Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite से लैस होगा Redmi का नया फोन, मिल सकता है 10000mAh बैटरी और 200MP कैमरे