विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Red Magic 5G की डिटेल्स हुईं लीक, 80W चार्जिंग समेत Air Cooling तकनीक होगी खासियत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 05 Feb 2020 08:13 AM (IST)

Red Magic 5G को लेकर एक नया टीजर सामने आया है जिसमें बताया गया है कि फोन में एयर-कूल्ड फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराया जाएगा

Red Magic 5G की डिटेल्स हुईं लीक, 80W चार्जिंग समेत Air Cooling तकनीक होगी खासियत
Red Magic 5G की डिटेल्स हुईं लीक, 80W चार्जिंग समेत Air Cooling तकनीक होगी खासियत

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nubia अपने नए Red Magic 5G हैंडसेट पर काम कर रही है। इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। इसके मुतबिक, यह फोन 144Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट पेश किया जाएगा जो 120Hz से ज्यादा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि फोन को 80W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी पेश किया जा सकता है। अब एक नया टीजर सामने आया है जिसमें बताया गया है कि फोन में एयर-कूल्ड फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराया जाएगा।

Nubia Red Magic 5G के ये फीचर्स कंपनी के ब्रांड मैनेजर Ni Fei ने रिवील किए थे। उन्होंने Weibo पर पोस्ट करते हुए कहा कि कंपनी का 5G रेडी गेमिंग स्मार्टफोन सुपर फास्ट चार्जिंग और लार्ज कैपिसीट बैटरीज के साथ पेश किया जाएगा। यह भी कहा कि किसी भी स्मार्टफोन को फास्ट चार्ज करने से फोन का तापमान भी बढ़ने लगता है। इस परेशानी से निपटने के लिए Nubia रिसर्च और डेवलपमेंट टीम ने एक बिल्ट-इन फैन बनाया है जो एयर-कूल्ड फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन प्रदान करता है।

Ni Fei ने बताया कि यह फैन फास्ट चार्जिंग के दौरान बैटरी का तापमान कूल करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही एक अन्य टीजर में यह भी कहा गया कि फोन में 16 जीबी LPDDR5 तक की रैम दी जा सकती है। वहीं, फोन से बेहतर फोटोज भी खींची जा सकेंगी जिसके लिए 64 मेगापिक्सल Sony IMX686 सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, Red Magic 5G में दो अन्य सेंसर दिए जा सकते हैं जिसकी जानकारी फिलहाल कंपनी ने नहीं दी है।

इससे पहले भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Nubia Red Magic 3S लॉन्च किया गया था। यह भी गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 35,999 रुपये से शुरू है। यह इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यहां पढ़ें पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।