यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Realme Yo! Days 2019: Realme U1 समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेगा डिस्काउंट
Realme Yo! Days सेल 9 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच आयोजित की जा रही है। इस बात की जानकारी Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारत में 60 लाख से अधिक यूजर्स को जोड़ने की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए Realme Yo! Days सेल की घोषणा की है। यह सेल Realme के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। Realme Yo! Days सेल 9 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच आयोजित की जा रही है। इस बात की जानकारी Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।
The realme family is now 6 million strong. 😍 Come celebrate this milestone from 9th-12th April with the #realmeYoDays sale which is back to fire up the fun with exciting offers! Comment with a 🤟🏻 to show your excitement. pic.twitter.com/ttvFzS0ElE
— realme (@realmemobiles) April 5, 2019
हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस सेल में किन प्रोडक्ट्स पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इससे पहले कल Realme ने अपने Realme U सीरीज के पिछले साल लॉन्च स्मार्टफोन Realme U1 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इस नए वेरिएंट को 3GB+64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस वेरिएंट की सेल Realme के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी के जरिए 10 अप्रैल को की जाएगी। इस नए वेरिएंट की कीमत Rs 10,999 रखी गई है।
इससे पहले जनवरी में कंपनी ने Realme Yo! Days सेल का आयोजन किया था। इस सेल में कई प्रोडक्ट पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया गया था। Realme ने जनवरी में 40 लाख ग्राहक के जुड़ने की खुशी में यह सेल आयोजित किया था। जनवरी में आयोजित सेल में कंपनी ने Realme 2, Realme 2 Pro के साथ-साथ Realme Buds ईयरफोन पर भी डिस्काउंट दिया था। इसके अलावा Realme U1 पर भी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया था।
पिछले दिनों ही Realme U1 के दोनों पुराने वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। Realme U1 के 3GB+32GB वेरिएंट की कीमत में Rs 1,000 की कटौती की थी। अब यह वेरिएंट Rs 9,999 की कीमत में उपलब्ध है। वहीं, इसके एक और वेरिएंट 4GB+64GB की कीमत में भी Rs 2,000 की कटौती की गई थी। यह वेरिएंट अब Rs 11,999 की कीमत में उपलब्ध है।
12000 रुपये की रेंज में उपलब्ध होने वला Realme U1 आपके अगले स्मार्टफोन के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत को कम कर यूजर्स के लिए सस्ती कीमत में इसे एक बेहतर विकल्प बना दिया है।