Move to Jagran APP

Realme XT Pro: चार कैमरे वाला एक और स्मार्टफोन किया गया स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

Realme XT Pro को भी Realme XT के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी क्वॉड कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है..

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 03:29 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 04:07 PM (IST)
Realme XT Pro: चार कैमरे वाला एक और स्मार्टफोन किया गया स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च
Realme XT Pro: चार कैमरे वाला एक और स्मार्टफोन किया गया स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले दिनों खबर आई थी कि फोन निर्माता कंपनी Realme भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Realme 5 Pro को री-ब्रांड करके Realme XT के नाम से चीन में लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का पहला फोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर उपलब्ध होगा। वहीं अभी तक इस फोन को लेकर कई लीक खबरें सामने आ चुकी हैं। Realme XT की चर्चाओं के बीच अब एक और स्मार्टफोन Realme XT Pro से जुड़ी कुछ लीक्ड जानकारी सामने आई है। 

loksabha election banner

ये भी पढ़ें: Realme 5 Pro को Realme XT ने नाम से किया जाएगा री-ब्रांड, फीचर्स होंगे अलग

सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी Realme XT के साथ ही Realme XT Pro को भी लॉन्च कर सकती है। इस फोन में 1,080 x 2,340 पिक्सल फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। इसकी खासियत इसका waterdrop डिस्प्ले होगा। इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। साथ ही कंपनी कंपनी Realme XT Pro को Snapdragon 730G प्रोसेसर पर पेश कर सकती है। लीक जानकारी के अनुसार इस फोन 8GB और 128GB की इंटरनल मैमोरी होगी। हालांकि एक्सपेंडेबल स्टोरेज के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इसके अलावा Realme XT Pro क्वाड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा, जबकि दूसरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्लस का मेक्रो सेंसर हो सकता है। वहीं फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी Realme XT और Realme XT Pro को लगभग एक समान फीचर्स के साथ पेश कर सकती है। लेकिन दोनों फोन में प्रोसेसर अलग होंगे। जहां Realme XT Pro को Snapdragon 730G पर पेश किया जाएगा, वहीं Realme XT Snapdragon 712 चिपसेट पर आधारित हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.