विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 5 Pro को Realme XT ने नाम से किया जाएगा री-ब्रांड, फीचर्स होंगे अलग

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 28 Aug 2019 07:43 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 08:03 AM (IST)

हाल ही में भारत में लॉन्च हुए क्वॉड रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Realme 5 Pro को री-ब्रांड करके Realme XT के नाम से पेश किया जा सकता है

Realme 5 Pro को Realme XT ने नाम से किया जाएगा री-ब्रांड, फीचर्स होंगे अलग
Realme 5 Pro को Realme XT ने नाम से किया जाएगा री-ब्रांड, फीचर्स होंगे अलग

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme XT की लीक्स हाल ही में सामने आई है। इस लीक के मुताबिक, फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की एक और जानकारी सामने आई है। इस नई जानकारी के मुताबिक, हाल ही में भारत में लॉन्च हुए क्वॉड रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Realme 5 Pro को री-ब्रांड करके Realme XT के नाम से पेश किया जा सकता है। री-ब्रांड करने के बाद इसके बैक में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे की जगह 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कैमरे के अलावा कुछ अन्य मोडिफिकेशन्स भी देखने को मिल सकते हैं।

Realme XT को पिछले दिनों चीन में शोकेस किया गया था। इसे चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट weibo पर हाल ही में स्पॉट किया गया है। Realme 5 और Realme 5 Pro के लॉन्च के समय कंपनी ने कहा था कि वो 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं। Realme XT को भारत में सितंबर के आखिरी सप्ताह में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की अब तक जो लीक्स सामने आई है उसके मुताबिक, इसके बैक में Realme 5 और Realme 5 Pro की तरह की क्वॉड कैमरा सेट अप दिया जा सकता है।

Realme XT में कैमरे के अलावा जो अपग्रेड देखने को मिल सकता है वो ये कि इसमें फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है जो कि Realme 5 Pro में नहीं देखने को मिला है। इसके अलावा इसमें भी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 6.4 इंच की डिस्प्ले दी जा सकता है। इसमें पॉप-अप कैमरा नहीं दिया जाएगा। इसकी जगह पर इसमें Realme 5 Pro की तरह ही वाटरड्रॉप नॉच या डॉट नॉच देखने को मिल सकता है।

Realme XT में 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसका अपर्चर f/1.8 दिया जा सकता है। फोन में एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर भी दिया जा सकता है। फोन Color OS 6 पर आधारित एंड्रॉइड 9 पाई पर काम कर सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।