Realme XT 730G का इंतजार जल्द होगा खत्म, 20 दिसंबर से पहले हो सकता है लॉन्च
Realme XT 730G के साथ ही कंपनी भारतीय बाजार में Realme AirPods को भी लॉन्च कर सकती है और भारत में ये डिवाइस 20 दिसंबर से पहले दस्तक दे सकता है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme XT 730G का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि अब इस स्मार्टफोन का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार भारतीय बाजार में यह फोन 20 दिसंबर से पहले लॉन्च हो सकता है, हालांकि स्पष्ट तौर पर लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। Realme XT 730G के साथ ही कंपनी Realme AirPods को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे लेकर कंपनी ने भारत में Realme X2 Pro के लॉन्च के दौरान टीज जारी किया था।
91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार Realme XT 730G स्मार्टफोन में 4GB + 64GB स्टोरेज दी जा सकती है और यह फोन भारत में 20 दिसंबर से पहले लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही भारतीय बाजार में Realme AirPods भी दस्तक देगा और यह डिवाइस क्लासिक येलो कलर वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है। Realme X2 Pro के लॉन्च इवेंट में AirPods को शो किया गया था, इसका लुक और डिजाइन दिखने में काफी हद तक Apple AirPods की तरह ही है। साथ ही में वायरलेस केस के साथ ईयरबड्स लगे हुए हैं।
Realme XT 730G पिछले दिनों चीन में लॉन्च किए गए Realme X2 स्मार्टफोन का ही रिब्रांडेड वर्जन है और Realme XT का इन्हांस्ड वर्जन है जो कि भारत में 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है।
Realme XT 730G के फीचर्स
Realme XT 730G में 6.4 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, इसका स्क्रीन रेजोज्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। यह Snapdragon 730G चिपसेट पर पेश होगा। Android 9.0 Pie ओएस पर आधारित इस फोन में 30W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी उपलब्ध हो सकती है।
फोटोग्राफी के लिए Realme XT 730G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा। फोन का वजन 182 ग्राम हो सकता है।