Move to Jagran APP

Realme XT के नए वेरिएंट के साथ Realme AirBuds भी होगा लॉन्च

Realme AirBuds इवेंट के दौरान टीज किए गए AirBuds का लुक और डिजाइन काफी हद तक Apple AirPods की तरह ही लगा है। इसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।

By Harshit HarshEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 11:57 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 10:04 AM (IST)
Realme XT के नए वेरिएंट के साथ Realme AirBuds भी होगा लॉन्च
Realme XT के नए वेरिएंट के साथ Realme AirBuds भी होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme ने हाल ही में अपने पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro को भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने Realme 5s को भी लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के मौके पर कंपनी ने दिसंबर में लॉन्च होने वाले Realme XT के नए SD730G वेरिएंट की भी घोषणा की थी। इसे Realme X2 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने अपने पहले वायरलेस AirBuds को भी टीज किया था। इवेंट के दौरान टीज किए गए AirBuds का लुक और डिजाइन काफी हद तक Apple AirPods की तरह ही लगा है। कंपनी ने इससे पहले ब्लूटूथ ईयरफोन के अलावा वायर्ड ईयरफोन्स Realme Buds (रिव्यू) भी भारत में लॉन्च किए हैं। Realme Buds Wireless (रिव्यू) को यूजर्स ने काफी पसंद किया और ये Amazon पर सबसे ज्यादा बिकने वाले वायरलेस ईयरफोन की लिस्ट में शामिल है।

prime article banner

Realme AirBuds के बारे में अभी तक जो जानकारियां सामने आई है, उसके मुताबिक इसमें नीचे दिए गए फीचर्स दिए जा सकते हैं।

  • इसे Realme के क्लासिक येलो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • इसका लुक और डिजाइन Apple AirPods की तरह ही है, जिसमें वायरलेस केस के साथ ईयरबड्स लगे हैं। टीजर में इसकी झलक साफ दिखी है।
  • Realme के CEO माधव सेठ ने Realme X2 Pro के लॉन्च इवेंट में अपने साथ इस AirBuds को रखा था।
  • ये AirBuds एंड्रॉइड के साथ-साथ iOS के साथ भी काम करेगा।
  • इसे Rs 4,000-Rs 6000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

Realme दिसंबर में AirBuds के अलावा Realme XT (रिव्यू) के अगले वेरिएंट को भी लॉन्च करेगा। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में कंपनी के CEO ने इवेंट के दौरान खुलासा किया है। इसके अलावा इसे Realme X2 के नाम से री-ब्रांड करके लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में भी Realme XT की तरह ही 64 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन का लुक और डिजाइन काफी हद तक Realme XT की तरह ही होगा। इसके प्रोसेसर के अलावा अन्य फीचर्स भी Realme XT की तरह ही दिया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.