Realme X50 Youth Edition हो सकता है सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
Realme X50 Youth Edition को पिछले दिनों MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। अब इस स्मार्टफोन के कैमरे फीचर के बारे में जानकारी सामने आई है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme जल्द ही अपने कई और स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है। Realme X50 Youth Edition और Realme X3 को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। Realme X3 को हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर स्पॉट किया गया था। वहीं, X50 Youth Edition को भी MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। इस स्मार्टफोन को भी Realme X50 Pro की तरह ही 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे मिड प्राइस रेंज में 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही, इसमें 30W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Realme X50 Youth Edition में भी X50 Pro की तरह ही 6 कैमरे दिए जा सकते हैं। इस बात की जानकारी चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक टिप्सटर ने दी है। टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें फोन में ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले और बैक में क्वाड कैमरा सेट-अप देखा जा सकता है। फोन का लुक और डिजाइन काफी हद तक Realme X50 Pro 5G की तरह ही है।
X50 Youth Edition के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट में 16MP और 2MP का ड्यूल पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को RMX2052 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
Realme X50 Youth Edition में 6.55 इंच का फुल-एचडी प्लस का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन 6GB RAM + 64GB/128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। Realme X3 5G के फीचर्स की बात करें तो इसे 6.57 इंच के फुल एचडी प्ल्स डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें भी फ्रंट में ड्यूल कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। ये स्मार्टफोन में 4,100mAh की बैटरी दी जा सकती है।