Realme X50 Pro होगा भारत का पहला 5G स्मार्टफोन, 24 फरवरी को होगा लॉन्च
Realme X50 Pro 5G24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग दुनियाभर के यूजर्स के लिए की जाएगी। फोटो साभार Realme
नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme अपना X50 Pro 5G स्मार्टफोन 24 फरवरी को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया जाना था लेकिन कोरोनावायरस के चलते इस लॉन्च इवेंट को कैंसिल कर दिया गया है। अब इसे 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग दुनियाभर के यूजर्स के लिए की जाएगी। इस फोन को भारत का पहला 5G स्मार्टफोन कहा जा रहा है।
Realme X50 Pro 5G की डिटेल्स: कंपनी द्वारा शेयर किए गए लॉन्च इनवाइट के मुताबिक, फोन को नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी। फोन के इनवाइट से पता चला है कि इसमें ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
Realme X50 Pro 5G के संभावित फीचर्स: इसमें 12 जीबी रैम दी जा सकती है। साथ ही 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज भी दी जाने की उम्मीद है। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI v1.0 के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में फुल एचडी+ डिस्प्ले दी जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 65W SuperDart चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाने की भी उम्मीद है। यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
5G क्षमता के साथ iQOO 3 25 फरवरी को होगा लॉन्च: iQOO 3 को भी भारत का पहला 5G स्मार्टफोन कहा जा रहा था। लेकिन इसे 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और Realme X50 Pro 5G को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में भारत का पहला 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G को ही कहा जा सकता है। iQOO 3 को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया गया था। ऐसे में यह फोन Flipkart एक्सक्लूसिव होने की संभावना है। इसे भारतीय बाजार में 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर