यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Realme U सीरीज का अगला स्मार्टफोन Realme U2 जल्द हो सकता है लॉन्च, टीज हुआ वीडियो
Realme ने पिछले साल लॉन्च हुए अपने Realme U सीरीज के अगले स्मार्टफोन या फिर अगले वेरिएंट को जल्द लॉन्च करने वाली है

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Realme ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपने पहले बजट स्मार्टफोन Realme 1 के साथ कदम रखा। इसके बाद के कंपनी ने बजट रेंज में कई और स्मार्टफोन्स Realme 2, Realme 2 Pro, Realme C1, Realme U1 और Realme 3 स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इन स्मार्टफोन्स को Xiaomi Redmi सीरीज के चुनौती के तौर पर पेश किया गया है। Realme ने पिछले साल लॉन्च हुए अपने Realme U सीरीज के अगले स्मार्टफोन या फिर अगले वेरिएंट को जल्द लॉन्च करने वाली है। इसके लिए Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके एक वीडियो टीज किया है।
Why lose out on what you love due to less space? Stay tuned for more. #MoreForU pic.twitter.com/D72LINHQFa
— realme (@realmemobiles) April 2, 2019
Realme ने अपने ट्वीट में लिखा, स्मार्टफोन में मूवी देखने के शौकीन हैं, लेकिन कम स्टोरेज के चलते कई मूवी डाउनलोड नहीं कर पाते हैं? तो आपके लिए Realme कुछ खास लेकर आ रही है। Realme द्वारा जारी 15 सेकेंड के इस वीडियो में इस बात की जानकरी तो नहीं है कि वह Realme U1 का नया वेरिएंट लॉन्च कर रही है या फिर Realme U सीरीज का अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी Realme U2 को लॉन्च कर सकती है।
Realme U1 के फीचर्स
पिछले साल लॉन्च हुए Realme U1 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। फोन MediaTek Helio P70 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी और 64 जीबी दी गई है। हाल ही में, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत में Rs 1,000 की कटौती की है। इसके 4 जीबी वेरिएंट की कीमत में भी Rs 2,000 की कटौती की गई है। फोन का बेस वेरिएंट Rs 9,999 में जबकि 4 जीबी वेरिएंट Rs 11,999 की कीमत में उपलब्ध है। Realme U1 खरीदें यहां।