विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाला फोन सिर्फ ₹13,166 में, 6.72 इंच डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:30 PM (IST)

रियलमी P4s लाइट स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स के साथ सिर्फ ₹13,166 में उपलब्ध है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाला फोन सिर्फ ₹13,166 में, 6.72 इंच डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

7000 mAh बैटरी वाला फोन सिर्फ ₹13,166 में, 6.72 इंच डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी कम बजट में बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो realme P4s Lite आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये फोन ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस वक्त बैंक ऑफर्स के साथ तो काफी सस्ते में मिल रहा। फोन ऑफर्स के बाद सिर्फ ₹13,166 में मिल रहा है।

फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 6.72 इंच का डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। ऐसे में बड़ी बैटरी वाले किफायती फोन की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए ये डील एक ऑप्शन हो सकती है। चलिए इसके बारे में जानते हैं...

Realme P4s Lite पर डिस्काउंट ऑफर

Flipkart पर Realme P4s Lite इस वक्त 50% डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। फोन का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹29,999 से घटकर सिर्फ ₹14,999 में मिल रहा है। फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिसे लगाने पर ₹1,833 तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है, जिससे फोन की कीमत सिर्फ ₹13,166 तक रह जाती है।

Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड पर ₹1,833 तक का ऑफर मिल रहा है, जबकि ICICI और HDFC कार्ड पर ₹1,140 तक की छूट उपलब्ध है। वहीं, अगर आप फोन को EMI पर लेते हैं तो ₹4,743 x 3 महीने की EMI का भी ऑप्शन है।

एक्सचेंज ऑफर के जरिए आपको ₹12,750 तक की एक्स्ट्रा छूट का विकल्प भी मिल रहा है। यानी बैंक ऑफर, EMI और एक्सचेंज को मिलाकर ये फोन खरीदने पर अच्छा फायदा मिल सकता है।

Realme P4s Lite के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme P4s Lite एक बजट-फ्रेंडली फोन है जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7000mAh बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। साथ ही इस फोन में 6.72 इंच की डिस्प्ले मिल रही है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक सपोर्ट करता है। फोन को मजबूती से बनाया गया है और इसमें ArmorShell™ डिजाइन की वजह से MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस मिल रहा है।

फोन में 4GB RAM जिसे डायनामिक RAM से बढ़ाया जा सकता है, 128GB तक स्टोरेज और लंबे टाइम तक अच्छी परफॉर्मेंस के लिए 36-महीने की फ्लुएंसी प्रोटेक्शन रेटिंग भी मिली हुई है। कैमरे की बात करें तो फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन में मॉडर्न Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम है।

यह भी पढ़ें- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी