विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ ₹18,999 में Realme का 8000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:00 AM (IST)

फ्लिपकार्ट पर Realme P4R 5G फोन बैंक ऑफर्स के साथ ₹18,999 में उपलब्ध है। इसमें 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे शानदार फीचर्स हैं।

सिर्फ ₹18,999 में Realme का 8000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले

सिर्फ ₹18,999 में Realme का 8000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर Realme का 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन इस वक्त काफी सस्ता मिल रहा है। कंपनी का realme P4R 5G डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ₹18,999 की कीमत में बैंक ऑफर्स के साथ मिल रहा है। इस फोन की खासियत इसकी बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी करती है।

साथ ही इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP का रियर कैमरा भी मिल रहा है। ये डिवाइस Android 16 पर बेस्ड realme UI 7.0 पर रन कर रहा है।

Realme P4R 5G पर डिस्काउंट

ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर realme P4R 5G स्मार्टफोन 36% डिस्काउंट के साथ बिना किसी ऑफर के ₹20,999 में लिस्टेड है, जबकि इसकी पुरानी कीमत ₹32,999 है। हालांकि, बैंक ऑफर के साथ ग्राहक इस फोन को और सस्ते में खरीद सकते हैं। Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर तो ₹2,000 तक की छूट मिल रही है, जिसके बाद फोन की कीमत सिर्फ ₹18,999 हो जाती है।

इतना ही नहीं ICICI बैंक और HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर भी ₹1,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह एलिजिबल बैंक कार्ड यूज करने वाले ग्राहक फोन की कीमत पर एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं।

Realme P4R 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme P4R 5G में 6.8 इंच की HD+ 144Hz LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इसमें 6GB तक RAM के साथ 256GB तक के स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं।

फोन में 50MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा है। साथ ही इसमें 8,000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस Android 16 बेस्ड realme UI 7.0 पर चलता है। फोन में IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H शॉक रेजिस्टेंस है।

यह भी पढ़ें- Motorola के प्रीमियम 5G फोन पर डिस्काउंट, AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।