विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10001 mAh बैटरी वाले Realme के 5G फोन पर डिस्काउंट, 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:02 AM (IST)

Flipkart Big Billion Days Sale के आखिरी दिन Realme P4 Power 5G पर भारी छूट मिल रही है। यह फोन ...और पढ़ें

10001 mAh बैटरी वाले Realme के 5G फोन पर डिस्काउंट, 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

10001 mAh बैटरी वाले Realme के 5G फोन पर डिस्काउंट, 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart पर इन दिनों Big Billion Days Sale चल रही है जिसका आज आखिरी दिन है। यानी आज रात 12 बजे सेल खत्म हो जाएगी। सेल में अभी भी कई शानदार स्मार्टफोन डील्स मिल रही हैं। ऐसी ही एक डील 10001mAh बैटरी वाले realme P4 Power 5G पर भी देखने को मिल रही है जिसे अभी सस्ते में खरीदने का जबरदस्त मौका है।

यह स्मार्टफोन 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर के साथ आता है। बड़ी बैटरी के चलते यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो लंबे टाइम तक बैटरी बैकअप चाहते हैं। सेल में फोन पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ इसे कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। चलिए डील के बारे में जानते हैं...

Realme P4 Power 5G पर डिस्काउंट ऑफर

सेल में Realme P4 Power 5G के 8GB RAM और 128GB वेरिएंट को 50,999 रुपये की जगह 41% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। ऑफर्स के बाद इसकी कीमत तो सिर्फ 26,599 रुपये रह जाती है। Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर तो 3,400 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,500 रुपये और HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। ग्राहक चाहें तो एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन को चेंज करके 25,950 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है, जिसमें 2,955 रुपये की 9 महीने की किस्त दिखाई गई है।

Realme P4 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी P4 पावर 5G एक मिड-रेंज डिवाइस है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001 mAh की बड़ी बैटरी है। साथ ही इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 6.8 इंच की 1.5K 4D कर्व+ AMOLED डिस्प्ले भी मिल रही है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है।

डिवाइस में 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर और एक खास 'हाइपरविज़न+ AI' चिप भी मिल रहा है। डिवाइस में 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें OIS के साथ 50MP का सोनी IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सामने की तरफ 16MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा है।

यह भी पढ़ें- 7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर