यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Realme Narzo 10 और Narzo 10A भारत में 26 मार्च को होंगे लॉन्च, कंपनी ने जारी किए फीचर्स
Realme Narzo सीरीज को लेकर कंपनी ने नया टीजर जारी किया है जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम के साथ ही ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने हाल ही में एक टीजर के जरिए संकेत दिया था कि जल्द ही वह भारत में एक नई सीरीज 'Narzo' लॉन्च करने वाली है। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Narzo स्मार्टफोन की एक नई सीरीज है और इसके तहत दो स्मार्टफोन 26 मार्च को भारत में लॉन्च किए जाएंगे। इस सीरीज में कंपनी Realme Narzo 10 और Narzo 10A को लॉन्च करेगी। इनके कुछ फीचर्स का भी खुलासा किया गया है।
Realme ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन Realme Narzo 10 और Narzo 10A की इमेज के साथ ही जानकारी दी गई है कि ये सीरीज 26 मार्च को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च की जाएगी। इसके साथ की Realme की वेबसाइट पर अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के कुछ फीचर्स का भी खुलासा किया गया है। जिसके मुताबिक इस सीरीज में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ आएगी।
Get ready to #FeelThePower as we unleash the bold and the unique with #realmeNarzo10 and #realmeNarzo10A!
Launching at 12:30 PM, 26th March on our official channels.
Know more: https://t.co/fMrX6tt9CJ" rel="nofollow pic.twitter.com/0W2pZQoZAP
— realme (@realmemobiles) March 20, 2020
इसके अलावा सामने आई इसमें में एक ग्रीन और ब्लू दो कलर वेरिएंट दिखाए गए हैं। एक वेरिएंट में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि दूसरे वेरिएंट में एलईडी फ्लैश के साथ क्वाड रियर कैमरा उपलब्ध होगा। इस सीरीज में 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है।
वैसे सामने आई Realme Narzo 10 सीरीज की इमेज काफी हद तक हाल ही में लॉन्च की गई Realme 6 सीरीज से मिलती-जुलती है। इमेज और फीचर्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी अपनी नई सीरीज को बजट रेंज के तहत भारत में लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि Realme Narzo सीरीज में इस्तेमाल की गई बैटरी 39 दिनों का स्टैंडबाय देने में सक्षम है। सबसे खास बात है कि कंपनी ने खुलासा किया है कि इस सीरीज को ऐसे प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा जो कि भारत में पहली बार किसी स्मार्टफोन में उपयोग किया गया है और खासतौर से गेमिंग के लिए बनाया गया है।
