यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Realme C1 का नया वेरिएंट आज होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
हाल ही में Realme ने अपने एंट्री लेवल Realme C1 के अपग्रेडेड स्मार्टफोन को टीज किया है। इस अपग्रेडेड स्मार्टफोन को “Entertainment Ka Boss” के नाम से टीज किया गया है

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Oppo का सब ब्रांड Realme अपने बजट स्मार्टफोन Realme C1 का नया वेरिएंट आज Flipkart पर लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा Realme अभी Realme 3 और Realme A1 स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में Realme ने अपने एंट्री लेवल Realme C1 के अपग्रेडेड स्मार्टफोन को टीज किया है। इस अपग्रेडेड स्मार्टफोन को “Entertainment Ka Boss” के नाम से टीज किया गया है।
.jpg)
आपको बता दें कि नए स्मार्टफोन वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। टीजर से पता चलता है कि स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और ज्यादा स्टोरेज दी जाएगी। मौजूदा Realme C1 की कीमत 7,499 रुपये है और इसमें 2GB रैम के साथ 16GB की स्टोरेज दी गई है। इसमें 4,320mAh की बैटरी दी गई है। Realme C1 का नया वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज/64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 4,000mAh या 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है। Flipkart पर जारी टीजर से पता चलता है कि स्मार्टफोन फुल स्क्रीन डिस्प्ले और नॉच के साथ आएगा।
Realme C1 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Realme C1 के फीचर्स की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 450SOC के साथ 2GB रैम और 16GB की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी ऑप्शंस हैं। 3.5mm ऑडियो पोर्ट के साथ इसमें 4,230mAh बैटरी दी गई है। फोन में 6.2-inch HD+ नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन Android 8.1 ओरियो पर रन करता है।