यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Realme 6 की कीमत का खुलासा, 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन
Realme के नंबर सीरीज के पिछले लॉन्च हुए स्मार्टफोन की तरह ही इसके बेस मॉडल को Rs 10000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। (फोटो साभार- Realme)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme अपने अगले बजट स्मार्टफोन सीरीज Realme 6 और 6 Pro को 5 मार्च को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी अपने वियरेबल डिवाइस फिटनेस बैंड को भी लॉन्च करेगा। Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से Realme 6 और Realme 6 Pro के कई फीचर्स रिवील किए हैं। इन फीचर्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन सीरीज को 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले का साथ लॉन्च किया जाएगा। यही नहीं, इसमें 64MP का क्वाड रियर कैमरा और ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले फीचर भी दिया जाएगा।
Realme के नंबर सीरीज के पिछले लॉन्च हुए स्मार्टफोन की तरह ही इसके बेस मॉडल को Rs 10,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसके Realme 6 Pro मॉडल को Rs 15,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Realme 6 की शुरुआती कीमत Rs 9,999 और Realme 6 Pro की शुरुआती कीमत Rs 13,999 रखी जा सकती है। आइए, जानते हैं इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स के बारे में

(फोटो साभार- Realme)
Realme 6
इस स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसे LCD फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन्स 4GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल में ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में MediaTek Helio G90 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बैक में 64MP + 8MP + 2MP + 2MP और फ्रंट में 16MP + 2MP का कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है और ये USB Type C के साथ VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
Realme 6 Pro
Realme 6 की तरह ही इसमें भी 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को 6GB/8GB RAM ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसे Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में एक जैसा ही कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। हालांकि, ये 30W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। दोनों ही फोन Android 10 पर आधारित Realme UI 1.0 पर रन करेगा।