विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 5, 5 Pro 48MP कैमरे और 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 16 Aug 2019 09:09 AM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 01:40 PM (IST)

Realme 5 5 Pro के डिजाइन और मुख्य फीचर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर टीज किए गए हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए इसे टीज किया है

Realme 5, 5 Pro 48MP कैमरे और 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च
Realme 5, 5 Pro 48MP कैमरे और 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme अपने अगले स्मार्टफोन सीरीज Realme 5, 5 Pro को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme 5 की कीमत भी कुछ दिन पहले लीक हुई थी, अब Realme 5, 5 Pro के डिजाइन और मुख्य फीचर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर टीज किए गए हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन और की स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया है। पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इसके बेस वेरिएंट को Rs 8,999 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बैक में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है।

कंपनी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से जारी वीडियो टीजर के मुताबिक, दोनों ही स्मार्टफोन्स को डायमंड कट डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा। डायमंड कट डिजाइन को हमने पिछले महीने लॉन्च हुए स्मार्टफोन Realme 3i में देखा है। Realme 5 Pro के डिजाइन की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जाएगा, साथ ही साथ इसके टॉप बेजल को भी काफी पतला बनाया गया है। नीचे की तरफ की चीन को थोड़ा मोटा बनाया गया है। फोन के बैक में क्वॉड कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है। इसके अलावा Realme की ब्रांडिंग फोन के नीचे बायीं तरफ वर्टिकली देखी जा सकती है।

Realme 2 Pro खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Realme U1 खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Flipkart पर लिस्ट हुई जानकारी के मुताबिक, Realme 5 में f/1.8 अपर्चर का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके Pro वेरिएंट की बात करें तो इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी जा सकती है। कैमरे की बात करें तो इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस, एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक माइक्रो लेंस भी दिया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।